फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   balapur of bahraich will be developed as NEEM HUB

बालापुर में विकसित होगा ‘नीम हब’

Wed, 22 Jul 2015 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Wed, 22 Jul 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। विष मुक्त जैविक खेती और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए बालापुर गांव को नीम हब के रूप में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके लिए बुधवार को सीडीओ ने पौध की पूजा अर्चना कर एक हजार नीम पौधरोपण का शुभारंभ किया। इस दौरान डीडीएम नाबार्ड व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

सीडीओ ने कहा कि क्षेत्र के नीम हब के रूप में विकसित होने से बेरोजगारी भी दूर होगी।

पर्यावरण संतुलन दुरुस्त करने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए राजाराम किसान क्लब की ओर से राजकीय आलू, बीज उत्पादन प्रक्षेत्र बालापुर को नीम हब के रूप में विकसित करने की कवायद शुरू की गई है।

यहां एक हजार नीम के पौध का रोपण कर उसकी छाल, बीज, पत्ती से जैविक खाद तैयार की जाएगी। साथ ही ग्रामीण स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए नीम के पेड़ आधारित कुटीर उद्योग भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


इस अभियान की शुरुआत मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार ने डीडीएम नाबार्ड राजेश कुमार के साथ नीम के पौध की पूजा अर्चना कर किया।

उन्होंने कहा कि नीम के पौधरोपण से बेरोजगारी तो दूर होगी ही, पर्यावरण भी संतुलित हो सकेगा।

क्लब के प्रगतिशील कृषक रामफेर पांडेय ने बताया कि इस अभियान को परवान चढ़ाने के लिए क्षेत्र के किसानों की भी सहायता ली जा रही है।

उन्होंने कहा कि कृषि विज्ञान केंद्र से भी सामंजस्य बनाकर कुटीर उद्योग की स्थापना होगी। इस मौके पर जिला उद्यान अधिकारी के साथ फसल अनुसंधान केंद्र के पूर्व प्रभारी डॉ. वीएन मिश्र भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुलारपुर में हुआ पौधरोपण
समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ताहिर अली सलमानी ने ब्लॉक चित्तौरा के ग्राम पंचायत दुलारपुर में पौधरोपण कर लोगों को पौध लगाने के लिए प्रेरित किया।

इस मौके पर गुफरान अहमद, समीउल्ला, जहीर हसन, शराफत, मोहम्मद हनीफ, अनीस, महूमद अहमद, करामत अली, जमाल अहमद, तारिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed