फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bakery businessman committed suicide by jumping in front of a train

Bahraich News: बेकरी व्यवसायी ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दी

Tue, 21 May 2024 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 21 May 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Bakery businessman committed suicide by jumping in front of a train
बहराइच में रेलवे क्रॉसिंग पर घटना की जांच करती पुलिस।  - फोटो : संवाद
चित्तौरा(बहराइच)। पुलिस लाइन रेलवे क्रॉसिंग के पास सोमवार की दोपहर गोरखपुर-बहराइच स्पेशल ट्रेन के सामने ट्रैक पर लेटकर अधेड़ ने जान दे दी। हादसा देख आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। हादसे के बाद ट्रेन लगभग आधा घंटे तक ट्रैक पर खड़ी रही। वहीं क्रॉसिंग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। गेटमैन की सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस ने जांच कर शव की शिनाख्त कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

दरगाह शरीफ थानाक्षेत्र के डिगिहा निवासी अनिल कुमार प्रजापति (50) ने कोतवाली देहात क्षेत्र के पुलिस लाइन रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन नंबर 05131 के सामने ट्रैक पर लेटकर आत्महत्या कर ली। ट्रेन ऊपर से गुजरने के कारण गर्दन शरीर से अलग होगर कई मीटर दूर जा गिरी। गेटमैन आशीष कुमार ने बताया कि ट्रेन गुजरने से पहले उक्त अधेड़ वहीं खड़ा रहा। जैसे ही ट्रेन करीब आई तो वह दौड़कर पटरियों पर जाकर लेट गया और ट्रेन उसके ऊपर से गुजर गई। इस दौरान किसी को भी उसे पटरी से हटाने का मौका नहीं मिला। रेलवे पुलिस ने जांच कर शव को ट्रैक से हटाकर उसकी शिनाख्त कराई।
विज्ञापन

मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह बेकरी का व्यापार करता था, जो कुछ समय पहले बंद हो गया था। मृतक के दो पुत्र हैं। मौत से परिजनों में कोहराम है। वहीं हादसे के बाद क्रॉसिंग पर लोगों की भीड़ जुट गई और ट्रेन आधे घंटे की देरी के बाद रवाना हुई। इसके चलते क्रॉसिंग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लगी रहीं। कोतवाली देहात प्रभारी निरीक्षक बृजेंद्र कुमार का कहना है कि परिजन मौत की कोई वजह नहीं बता पा रहे हैं, जांच की जा रही है।

बहराइच में रेलवे क्रॉसिंग पर घटना की जांच करती पुलिस। 

बहराइच में रेलवे क्रॉसिंग पर घटना की जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed