फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bahraich tragedy: "My son used to say, 'Dad, I will make your name famous.'" Mother's anguish as she sits in f

बहराइच हादसा: 'बेटा कहता था पापा...मैं आपका नाम रोशन करूंगा' लाश के सामने बैठी मां का दर्द; बिखरा परिवार

Wed, 05 Nov 2025 09:28 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: आकाश द्विवेदी Updated Wed, 05 Nov 2025 09:28 PM IST
सार

Bahraich road accident: बहराइच में लखनऊ-बहराइच मार्ग पर दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में बाइक सवार चार लोगों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Bahraich tragedy: "My son used to say, 'Dad, I will make your name famous.'" Mother's anguish as she sits in f
बहराइच हादसा - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

बहराइच के दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों से उनकी खुशियां एक झटके में छीन लीं। हादसे में जान गंवाने वाले चंद्र किशोर की पत्नी बबिता पोस्टमार्टम हाउस पर बिलख-बिलख कर रो रही थीं। पति और बेटे की बातों को याद कर वह कभी चीख उठतीं तो कभी बेसुध हो जातीं। 
विज्ञापन


इस गमगीन माहौल में वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गईं। लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार सुबह हुए इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इनमें चंद्र किशोर, उनका बहनोई करन सिंह, करन की पत्नी सेनू और छोटा पुत्र विष्णु शामिल थे। हादसे की खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया।
विज्ञापन


हादसे में पति चंद्र किशोर को खो चुकीं बबिता ने अपने दर्द को बयां करते हुए बताया, मेरा बेटा कहता था पापा, मैं बड़ा होकर आपका नाम रोशन करूंगा… अब वो सपना कभी पूरा नहीं होगा। इतना कहते ही वह बेसुध हो गईं। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला और मुंह पर पानी के छींटे मारने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

Bahraich tragedy: "My son used to say, 'Dad, I will make your name famous.'" Mother's anguish as she sits in f
हादसे के बाद लोगों की लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
चंद्र किशोर के तीन बेटे सौरभ (15), लकी और निखिल हैं। सौरभ भी अपने पिता को खोने के सदमे से उबर नहीं पा रहा। घर में चंद्र किशोर की बूढ़ी मां की आंखें भी पथरा सी गई हैं। उम्र के अंतिम पड़ाव में बेटे की मौत की खबर ने उन्हें अंदर ही अंदर तोड़ दिया है।

उधर करन सिंह के घर में भी मातम पसरा है। करन दिहाड़ी मजदूरी करते थे और पांच भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। उनकी पत्नी सेनू और तीन साल का बेटा भी इसी हादसे में चल बसे। बड़ा बेटा विक्की (8) अब अनाथ हो चुका है। परिजन उसे संभालते रहे, पर उसके मासूम सवालों के जवाब किसी के पास नहीं थे।

Bahraich tragedy: "My son used to say, 'Dad, I will make your name famous.'" Mother's anguish as she sits in f
पुलिस मौके पर मदद के लिए पहुंची थी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
दिहाड़ी मजदूरी करते थे दोनों
मटेरा। सड़क हादसे में दम तोड़ने वाले करन सिंह और उनके बहनोई चंद्रकिशोर दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। चंद्रकिशोर अपने घर में कमाने वाला अकेला था। उसकी मौत के बाद परिवार बेसहारा हो गया है। गांव के लोगों का कहना है कि पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा मिलना चाहिए।

रात में ससुराल में रुका था करन
खैरीघाट के ललुही गांव निवासी करन सिंह अपनी पत्नी सेनू और बेटे विष्णु के साथ कोटवाधाम मेले में जाने के लिए मंगलवार शाम को ससुराल भगवानपुर नानपारा पहुंचा था। भोर में 5 बजे वह अपने साले चंद्र किशोर, पत्नी और बेटे के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर कोटवा धाम मेले के लिए निकले थे, लेकिन रास्ते में ही हादसा हो गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed