{"_id":"58baf4db4f1c1b9e64832209","slug":"bahraich-team-defeated-to-lakhimpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच की टीम ने लखीमपुर को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच की टीम ने लखीमपुर को हराया
अमर उजाला/बहराइच
Updated Sat, 04 Mar 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
शाॉट मारता खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरा गांधी स्टेडियम में चल रही अंडर 19 क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को बहराइच व लखीमपुर के बीच मैच हुआ। बहराइच की टीम ने लखीमपुर को छह रनों से पराजित किया। रविवार को लीग टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला होगा।
शहर के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही अंडर 19 क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को बहराइच व लखीमपुर की टीम के बीच मैच हुआ। लखीमपुर की टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बहराइच की टीम 41 ओवर में 96 रन बनाकर आल आउट हो गई। नवीन प्रताप ने सर्वाधिक 39 रन बनाए।
लखीमपुर की ओर से मोहित जागरा ने सात रन देकर तीन विकेट व शुभ मिश्रा ने 26 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। वहीं लखीमपुर की टीम 43 ओवर में 90 रन बनाकर आउट हो गई। लखीमपुर की ओर से सुलेश सरोज ने 40 व ऋषभ ने 39 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन
बहराइच की ओर से विकास ने 20 रन देकर चार व शुभम सिंह 26 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। पूर्व रणजी खिलाड़ी विश्वजीत सिन्हा ने बताया कि अंपायर की भूमिका में बीसीसीआई पैनल के एसपी भानू तथा यूपीसीए के सुरेंद्र कनौजिया रहे। जबकि स्कोरर एसके चतुर्वेदी रहे। क्रिकेट एसोसिएशन के जिला सचिव जावेदुर्रहमान ने बताया कि फाइनल मैच रविवार को होगा।