फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bahraich: SSB jawan dies under suspicious circumstances.

बहराइच: संदिग्ध परिस्थितियों में एसएसबी जवान की मौत, सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित किया

Tue, 22 Sep 2026 09:57 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 22 Sep 2026 09:57 PM IST
सार

मृतक जवान पट्रोडे, जिला जलगांव, महाराष्ट्र के निवासी थे। डिप्टी कमांडेंट ने कहा कि हार्ट अटैक की आशंका है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

विज्ञापन
Bahraich: SSB jawan dies under suspicious circumstances.
मृतक जवान। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अगैया स्थित एसएसबी 59वीं वाहिनी में तैनात एक जवान की मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मंगलवार को मुख्यालय स्थित उनके आवास में हालत बिगड़ने पर एसएसबी जवान उन्हें लेकर सीएचसी नानपारा पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


59वीं वाहिनी में तैनात एसएसबी जवान दानेश्वर डी पाटिल (43) की तबियत मंगलवार की शाम अचानक बिगड़ गई। उन्हें उल्टी व पेट दर्द की शिकायत होने पर एसएसबी जवान उन्हें लेकर सीएचसी नानपारा पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उनका परीक्षण कर उन्हें मृ़त घोषित कर दिया। मृतक जवान एसएसबी परिसर स्थित अपने आवास में पत्नी रेखा बाई गुलाब, 14 वर्षीय बेटी आराध्या व बेटे रूद्रा के साथ रहते थे।
विज्ञापन


एएसआई संतोष कुमार ने बताया कि मृतक जवान पट्रोडे, जिला जलगांव, महाराष्ट्र के निवासी थे। डिप्टी कमांडेंट विजय कसवा ने बताया कि अचानक दनेश्वर बेहोश हो गया। हार्ट अटैक की आशंका है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed