{"_id":"6a1c4225a6cc43f8df07c4bf","slug":"bahraich-seven-youths-were-duped-of-rs-7-85-lakh-on-the-pretext-of-a-job-in-a-gulf-country-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: खाड़ी देश में नौकरी का झांसा देकर सात युवकों से 7.85 लाख की ठगी, ऐसे फंसाते हैं जाल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: खाड़ी देश में नौकरी का झांसा देकर सात युवकों से 7.85 लाख की ठगी, ऐसे फंसाते हैं जाल में
Sun, 31 May 2026 07:43 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
संवाद न्यूज एजेंसी, जरवलरोड (बहराइच)
संवाद न्यूज एजेंसी, जरवलरोड (बहराइच)
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sun, 31 May 2026 07:43 PM IST
सार
ठगों ने युवकों को वर्क वीजा के नाम पर टूरिस्ट वीजा थमा दिया और रुपये वापस मांगने पर धमकी दी। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कस्बा जरवल के सात युवकों को खाड़ी देश ओमान में नौकरी दिलाने का सपना दिखाकर 7.85 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। नौकरी न मिलने और रुपये वापस मांगने पर आरोपी द्वारा जानमाल की धमकी देने का आरोप है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने लखनऊ निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कस्बा जरवल निवासी मकसूद अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मोहनलालगंज, लखनऊ निवासी मोहम्मद वारिस ने उन्हें और छह अन्य युवकों को ओमान में होटल सफाईकर्मी व सुरक्षा गार्ड की नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इसके एवज में वीजा व अन्य दस्तावेज तैयार कराने के नाम पर प्रति व्यक्ति 95 हजार रुपये लिए गए। इस तरह कुल 7.85 लाख रुपये वसूले गए।
विज्ञापन
आरोप है कि वर्क वीजा दिलाने के बजाय सभी को टूरिस्ट वीजा पर ओमान भेज दिया गया। वीजा अवधि समाप्त होने पर सभी को वापस लौटना पड़ा। विरोध करने पर आरोपित ने 3.54 लाख रुपये लौटा दिए, जबकि 4.31 लाख रुपये अब भी बकाया हैं। रुपये मांगने पर धमकी दी जा रही है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि लखनऊ पुलिस से संपर्क साध कर आरोपी को पकड़ने की कोशिश की जाा रही है।
विज्ञापन
जानिए कैसे करते हैं ठगी
- विदेश में मोटी सैलरी वाली नौकरी का झांसा देते हैं।
- फर्जी वीजा व दस्तावेज तैयार कराते हैं।
- जल्दी प्रक्रिया पूरी कराने का दबाव बनाते हैं।
- नकद या निजी खाते में रुपये जमा कराते हैं।
- विदेश भेजकर संपर्क तोड़ लेते हैं।
ठगों से ऐसे बचें
- एजेंट का लाइसेंस और पहचान सत्यापित करें।
- वीजा दस्तावेज खुद जांचें।
- सरकारी पोर्टल पर जानकारी सत्यापित करें।
- नकद भुगतान से बचें, रसीद जरूर लें।
- संदेह होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।