फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bahraich News: The dead body was removed from the grave after three years in fear of murder

Bahraich News : हत्या की आशंका में तीन साल बाद कब्र से निकलवाया गया शव

Fri, 24 Feb 2023 11:27 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बहराइच Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 24 Feb 2023 11:27 AM IST
सार

एएसपी नगर कुंअर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि हुकुम की मौत के बाद उनके चचेरे भाईयों ने आरोप लगाया था, कि मृतक के बहन के पोते ने जमीन लिखवाकर उनकी हत्या कर दी थी। जिस पर मुकदमा कायम हुआ था।

विज्ञापन
Bahraich News: The dead body was removed from the grave after three years in fear of murder
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

हत्या की आशंका में न्यायालय के आदेश पर बृहस्पतिवार को बहराइच जिले में थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत विशुनापुर में एक युवक का शव तीन साल बाद कब्र खुदवाकर बाहर निकाला गया। इस दौरान नायब तहसीलदार सुरेन्द्र यादव व थाना प्रभारी शमसेर बहादुर सिंह समेत भारी संख्या में पुलिस बल गांव में तैनात रहा। कब्र से मिले शव के अवशेषों को जांच के लिए आगरा भेज दिया गया है।

विज्ञापन


रिसिया थाना क्षेत्र के विशुनापुर निवासी हुकुम अली(70) की मौत लगभग तीन साल पूर्व हो गयी थी। हुकुम के कोई भी संतान नहीं थी। हुकुम की मौत के बाद परिजनों ने इनका शव कब्र में दफन कर दिया था। हुकुम ने मौत से पूर्व अपनी जमीन अपने रिश्तेदार बलगर के नाम वसीहत कर दी थी। हुकुम की मौत के बाद उनके चचेरे भाईयों ने न्यायालय पर मुकदमा दायर कर गलत तरीके से वसीहत करवाने और वसीहत के बाद हत्या करने का आरोप लगाया था। 
विज्ञापन


न्यायालय के आदेश पर बृहस्पतिवार को हुकुम का शव कब्र खोद कर बाहर निकाला गया और अवशेष को सील कर जांच के लिए आगरा भेजा गया। इस दौरान नायब तहसीलदार सुरेन्द्र यादव, थाना प्रभारी शमसेर बहादुर सिंह, लेखपाल, चिकित्सक व भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रही। प्रकरण को लेकर एएसपी नगर कुंअर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि हुकुम की मौत के बाद उनके चचेरे भाईयों ने आरोप लगाया था, कि मृतक के बहन के पोते ने जमीन लिखवाकर उनकी हत्या कर दी थी। जिस पर मुकदमा कायम हुआ था। जिसमें न्यायालय के आदेश पर शव को बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की विवेचना की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed