{"_id":"680fddcc54c4baf4c60b2e5b","slug":"bahraich-news-sp-protest-bahraich-news-c-98-1-slko1007-129764-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सांसद पर हमले का आरोप लगा सपाइयों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सांसद पर हमले का आरोप लगा सपाइयों ने किया प्रदर्शन
Tue, 29 Apr 2025 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 29 Apr 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
बहराइच के कलेक्ट्रेट में सोमवार को ज्ञापन सौंपने पहुंचे सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। अलीगढ़ टोल प्लाजा पर रविवार को सपा सांसद पर करणी सेना द्वारा हमला किए जाने का आरोप लगाते हुए सोमवार को सपाइयों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा।
प्रदर्शन के दौरान सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय महामंत्री व राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन पर अलीगढ़ के टोल प्लाजा पर करणी सेना ने हमला किया, जो निंदनीय है। 12 अप्रैल को भारी संख्या में करणी सेना के लोगों ने सांसद के घर पर हमला बोला था और पुलिस मूक दर्शक बनी रही थी। वहीं, अब पुलिस की मौजूदगी में सपा सांसद पर दूसरी बार हमला किया गया।
सपाइयों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपकर सपा सांसद को एसपीजी सुरक्षा दिलाने, दलितों, महिलाओं व पिछड़ों पर हो रहे हमले को रोकने और दोषी लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान पूर्व विधायक रमेश गौतम, जिला उपाध्यक्ष रामजी यादव, उत्तम सिंह, प्रदीप यादव, पेशकार राव, दिनेश लोधी, संतकुमार पासी, मनुदेवी, सुमन शर्मा, देवेश मिश्रा, अनिल यादव, उत्तम सिंह, अर्जुन गुप्ता सहित कई मौजूद रहे।