फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich news doctors absence hospital

Bahraich News: साहब....डॉक्टर आते ही नहीं, कैसे मिले बेहतर इलाज

Mon, 07 Apr 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 07 Apr 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
bahraich news doctors absence hospital
रिसिया के पीएचसी नर्सिंगडीहा में आयोजित जन आरोग्य मेला में मरीजों का इलाज करते चिकित्सक। 
बहराइच/तेजवापुर। साहब...मेला तो हर रविवार को लागत है, लेकिन डॉक्टर पहुंचत ही नाय हैं। खाली फार्मासिस्ट बैठे रहत हैं। यही लिए हम लोग मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला के बारे में कुछ नाय जानित हैं। डॉक्टर के आवे के चक्कर मार आइत हैं, लेकिन खाली कुर्सी देख चले जाइत हैं। फखरपुर विकासखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिसवां पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में इलाज करवाने पहुंचे घसीटे से बात की गई तो उन्होंने कुछ इस तरह का जवाब दिया।
विज्ञापन

घसीटे के आरोपों की जब पीएचसी के अंंदर जाकर पड़ताल की गई तो हकीकत सामने आ गई। पीएचसी में आयोजित जन आरोग्य मेले से डॉ. पीएल मौर्य व महिला चिकित्सक डॉ. सुषमा दूबे नदारद मिलीं। वहीं फार्मासिस्ट फिरोज अहमद व वार्ड बॉय दीनानाथ मरीजों की समस्याओं की जानकारी लेकर उन्हें दवाएं देते मिले।
विज्ञापन

वहीं, चिकित्सकों के आवास सूने और जर्जर नजर आए। यही नहीं, शुद्ध पेयजल के लिए निर्मित पानी की टंकी सूखी मिली। ऐसा तब है, जब इस पीएचसी पर जैतापुर, घूरेहरीपुर, नौबस्ता, विसवां आदि ग्राम पंचायतों के मरीजों के इलाज की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दीं दवाएं
शिवपुर/बाबागंज/महसी/रिसिया। बलहा ब्लॉक के पीएचसी अमवा हुसैनपुर में आयोजित जन आरोग्य मेले में डॉ. अमान शाहिद ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं बांटीं। मेले में 28 मरीज पहुंचे, जिसमें से 12 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान फार्मासिस्ट राजमणि चौधरी, लैब टेक्नीशियन आरिफ अली अंसारी, स्टाफ नर्स श्वेता अनुरागी, रामसागर, विनोद आदि मौजूद रहे।

पीएचसी बाबागंज में डॉ. आयुष ने 53 मरीजों की सेहत की जांच कर दवाएं दीं। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मी सुरेश गुप्ता, आयुष, शमीम अहमद, यशवंत, धर्मराज वर्मा, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे। पीएचसी नर्सिंग डीहा में डॉ. जीशान ने 10 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं वितरित कीं। पीएचसी महसी में आयोजित जन आरोग्य मेले में डॉ. वीके जायसवाल ने 26 मरीजों की सेहत जांच कर दवाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed