Bahraich News : दहेज में एसी और कार नहीं मिलने पर नवविवाहिता को दिया तलाक
सना ने बताया की परिजनों से दहेज में कार और एसी देने की बात बताई तो सभी ने असमर्थता जताई। जिसके बाद ससुराल वालो ने मारपीट कर तलाक देकर घर से भगा दिया। सना ने एसपी केशव कुमार के पास न्याय की गुहार लगाई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहराइच जिले में एक युवती की शादी परिजनों ने लखनऊ के एक लड़के के साथ की थी। परिजनों ने अपने सामर्थ्य के अनुसार लड़के वालों को उपहार भी दिए थे। लेकिन ससुराल वालों ने लड़की से कार और एसी की मांग और मांग न पूरी होने पर उसके साथ मारपीट की और तलाक देकर घर से निकल लिया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शहर के किला मोहल्ला निवासी सना की शादी फरवरी 2022 में लखनऊ निवासी सारिक के साथ हुई थी। सना के भाइयों के मुताबिक बहन की शादी में सामर्थ्य अनुसार उपहार के रूप में लाखों रुपए कैश, एक स्कूटी, गहने आदि दिए गए थे। सना ने बताया की शादी में मिले उपहारों से ससुराल वालों का पेट नहीं भरा और शादी के बाद से ही दहेज के लिए दबाव बनाने लगे।
सना ने बताया की परिजनों से दहेज में कार और एसी देने की बात बताई तो सभी ने असमर्थता जताई। जिसके बाद ससुराल वालो ने मारपीट कर तलाक देकर घर से भगा दिया। सना ने एसपी केशव कुमार के पास न्याय की गुहार लगाई। एसपी के हस्तक्षेप के बाद नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नगर कोतवाल शैलेश सिंह ने बताया की पति सारिक और उसके परिजनों पर मारपीट, जानमाल की धमकी, मुस्लिम महिला विवाह अधिनियम आदि में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।