{"_id":"6426506c607e1297cd025780","slug":"bahraich-news-bjp-mla-sureshwar-singh-car-accident-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह की गाड़ी हादसे का शिकार, परिवार के कई लोग घायल; एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह की गाड़ी हादसे का शिकार, परिवार के कई लोग घायल; एक की हालत गंभीर
Fri, 31 Mar 2023 10:36 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 31 Mar 2023 10:36 AM IST
सार
कुंडासर के पास गाड़ी पलटने से यह भीषण हादसा हुआ है। हादसे में विधायक सुरेश्वर सिंह के परिवार के कई लोग घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहराइच -लखनऊ राजमार्ग पर शुक्रवार की सुबह लगभग तीन बजे आगे जा रही एक कार के अचानक मुड़ने भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह की गाड़ी पलट गई। हादसे में विधायक की पुत्रवधु समेत छह लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए मेडिकल कालेज बहराइच लाया गया। जहां एक की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। हादसे की जानकारी होते ही डीएम, सीएमओ और सीएमएस मेडिकल कालेज पहुंचे और घायलों का कुशल क्षेम जाना।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार भाजपा के महसी विधायक सुरेश्वर सिंह के चचेरे भाई अवधेश सिंह के परिवार में किसी का निधन हो गया था। जिसकी जानकारी होने पर अवधेश सिंह, उनकी पत्नी जिला पंचायत सदस्य शकुंतला सिंह, विधायक की पुत्रवधु अनुराधा सिंह (32), कुलदीप(20) सवार थे। वहीं वाहन अशोक कुमार (35) चला रहा था।
विज्ञापन
बताया जाता है की बहराइच - लखनऊ राजमार्ग पर ऐनी टोल प्लाजा के पास पीछे से किसी वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वाहन अनियंत्रित हो गया और कई पलटाव लेते हुए मार्ग किनारे खाई में पलट गया। हादसे में सभी घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे फखरपुर थाना प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा ने सभी घायलों को एम्बुलेंस से मेडिकल कालेज बहराइच भेजवाया। वहीं हादसे की जानकारी होने पर डीएम डॉ दिनेश चंद्र, सीएमओ एसके सिंह, सीओ सिटी राजीव सिसौदिया पहले ही मेडिकल कालेज पहुंच गए। वहीं इमरजेंसी में समर्थकों की भी भरी भीड़ जमा हो गई। इलाज के दौरान अवधेश सिंह की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। वहीं शेष घायलों का इलाज जारी है।
विज्ञापन