{"_id":"5fdcddda8ebc3e3fc432b2a9","slug":"bahraich-laggards-district-gets-36th-place-in-public-hearing-bahraich-news-lko555542753","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन सुनवाई में बहराइच फिसड्डी, जिले को मिला 36वां स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन सुनवाई में बहराइच फिसड्डी, जिले को मिला 36वां स्थान
विज्ञापन
बहराइच। आम जनता को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री की ओर से शुरू किए गए जन सुनवाई पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण को लेकर शासन की ओर से जारी की गई लिस्ट में बहराइच फिसड्डी साबित हुआ है। इसमें जिले को प्रदेश में 36वां स्थान मिला है। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को आईजीआरएस पर आने वाली शिकायतों का समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं।
उत्तर प्रदेश सरकार की ऑनलाइन शिकायत प्रणाली जन सुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) पर प्राप्त शिकायतों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर शासन ने जिलाधिकारियों की रैकिंग की लिस्ट जारी की है। शासन की लिस्ट में बहराइच को 36वीं रैंक मिली है। शासन की ओर से जारी रैंक ने यह साफ कर दिया है कि अभी भी जिले में शासन की मंशा के अनुरूप जन सुनवाई नहीं हो रही है। शायद यही कारण है कि जिले को 36वां स्थान मिला है। जिले की रैंक को देखते हुए डीएम शंभु कुमार ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि आईजीआरएस पर आने वाली शिकायतों का हर हाल में समय से निस्तारण होना चाहिए।
आने वाली शिकायतों पर एक नजर
प्राप्त शिकायतें - 64,560
निस्तारित शिकायतें - 63,313
लंबित शिकायतें - 1173
डिफाल्टर - 74