{"_id":"6af9bdde3779f45b3806e955","slug":"bahraich-herd-of-elephants-emerges-onto-the-road-vehicles-brought-to-a-standstill-for-20-minutes-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच: सड़क पर आया हाथियों का झुंड, 20 मिनट तक थमे रहे वाहनों के पहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच: सड़क पर आया हाथियों का झुंड, 20 मिनट तक थमे रहे वाहनों के पहिए
Sun, 15 Nov 2026 07:42 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sun, 15 Nov 2026 07:42 PM IST
सार
हाथियों के झुंड को देखकर यात्रियों में दहशत बनी रही और कैलाशपुरी-गिरिजापुरी मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। हाथियों के झुंड के गुजरने के बाद आवागमन सामान्य हो सका।
विज्ञापन
हाथियों का झुंड निकलने के कारण यातायात थम गया।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बहराइच के कतर्नियाघाट रेंज के कैलाशपुरी-गिरिजापुरी मार्ग पर शनिवार रात करीब आठ बजे हाथियों का झुंड सड़क पर आ गया। झुंड के सड़क पार करने के चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब 20 मिनट तक आवागमन ठप रहा। इसके बाद हाथियों का झुंड सड़क पार कर घने जंगल में चला गया तब आवागमन शुरू हो सका।
विज्ञापन
नेपाल के रॉयल बर्दिया नेशनल पार्क से हाथियों का आवागमन कतर्नियाघाट सेंक्चुरी में होता है। अक्सर हाथी झुंड में कतर्नियाघाट पहुचते हैं। शनिवार रात भी करीब 50 हाथियों का झुंड कैलाशपुरी-गिरिजापुरी मार्ग पार कर घने जंगल की ओर गया। झुंड में बच्चे भी थे।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शी राहगीर जुनैद खान, संजय और अभिषेक ने बताया कि झुंड में करीब 50 हाथी थे। अचानक हाथियों के सड़क पर आ जाने से वाहन जहां के तहां रुक गए। इस दौरान राहगीर डरे-सहमे रहे और हाथियों के जंगल में जाने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
हाथियों की आवाजाही की सूचना राहगीरों ने वन विभाग को दी। इस पर रेंजर आशीष गौड़ ने वन रक्षक संतोष कुमार को वाचर सुनील कुमार और संजय गौड़ के साथ गिरिजापुरी पेट्रोल पंप चौराहे पर तैनात किया। रेंजर ने बताया कि वनकर्मी राहगीरों को देर रात तक सतर्क करते रहे, उन्होने कहा कि इलाके में हाथियों का मूवमेंट होने के चलते आसपास गांव के लोगों को भी सजग रहने के निर्देश दिए गए हैं।
