फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bahraich: CM Yogi gifted Bahraich 70 development projects worth over ₹352 crore.

UP: 352 करोड़ की 70 परियोजनाओं का तोहफा देकर बोले मुख्यमंत्री 'बहराइच अब आकांक्षी नहीं, विकास की नई पहचान'

Tue, 21 Jul 2026 03:52 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 21 Jul 2026 03:52 PM IST
सार

बहराइच में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला तथा महाराजा सुहेलदेव के सम्मान, सुशासन और कानून व्यवस्था को प्रमुख मुद्दा बनाया। कहा कि बेटी और व्यापारी की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों की जगह जेल या जहन्नुम है।

विज्ञापन
Bahraich: CM Yogi gifted Bahraich 70 development projects worth over ₹352 crore.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को महसी विधानसभा क्षेत्र के बेड़नापुर रामलीला मैदान से जिले को 352 करोड़ की 70 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करते हुए कहा कि बहराइच अब आकांक्षी जनपद नहीं, बल्कि विकास की नई पहचान बन रहा है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला तथा महाराजा सुहेलदेव के सम्मान, सुशासन और कानून व्यवस्था को प्रमुख मुद्दा बनाया। उन्होंने कहा कि बेटी और व्यापारी की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों की जगह जेल या जहन्नुम है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले बहराइच भू-माफिया और अवैध गतिविधियों के कारण बदनाम था, लेकिन आज जिले की पहचान तेजी से बदल रही है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने महाराजा सुहेलदेव को वह सम्मान दिलाया, जो पूर्ववर्ती सरकारें नहीं दे सकीं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने विदेशी आक्रांता सालार मसूद गाजी के नाम पर मेले को बढ़ावा दिया, जबकि उनकी सरकार ने इस पर रोक लगाकर महाराजा सुहेलदेव के नाम पर भव्य स्मारक और मेडिकल कॉलेज स्थापित कराया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  लखनऊ-कानपुर बस यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट, 14 रुपये घटा किराया; एक्सप्रेसवे के रास्ते लगेगा 18 रुपये अधिक
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लखनऊ अग्निकांड: कबाड़ और लटकते तार, आग के मुहाने पर है जवाहर और इंदिरा भवन; तस्वीरों में देखें हकीकत


मुख्यमंत्री ने कहा कि बाराबंकी-बहराइच फोरलेन परियोजना को मंजूरी मिल चुकी है। सात हजार करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। उन्होंने दावा किया कि कृषि के क्षेत्र में बहराइच देश में दूसरे और शिक्षा के क्षेत्र में चौथे स्थान पर पहुंचा है। कस्तूरबा गांधी विद्यालयों को इंटरमीडिएट तक अपग्रेड करने, भरतपुर में विस्थापित परिवारों के लिए आवासीय कॉलोनी तथा अन्य विकास योजनाओं का भी उल्लेख किया।

समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले किसान आत्महत्या करने को मजबूर था, कानून व्यवस्था चरमरा गई थी और भ्रष्टाचार विकास पर भारी था। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार बिना जाति और तुष्टीकरण के सुशासन के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों की जगह जेल या जहन्नुम है। मुख्यमंत्री ने जिले में मगरमच्छ और तेंदुए के हमलों का भी उल्लेख किया। उन्होंने वन विभाग और प्रशासन को जंगल से सटे गांवों में गश्त बढ़ाने, बिना दरवाजे वाले घरों में दरवाजे लगवाने तथा जनप्रतिनिधियों के माध्यम से लोगों को वन्यजीवों के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए, ताकि जनहानि रोकी जा सके।

सुरक्षा के रहे व्यापक इंतजाम
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल, आईजी अशोक शुक्ला, जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव और सीडीओ सुनील कुमार धनवंता ने व्यवस्थाओं की निगरानी की। जनसभा में पूर्व सांसद अक्षय लाल गोंड, विधायक महसी सुरेश्वर सिंह, पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, नानपारा रामनिवास वर्मा, बलहा सरोज सोनकर, सदर विधायक अनुपमा जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि तेजवापुर रमाकर पांडेय आदि मौजूद रहे।


19 परियोजनाओं का लोकार्पण, 52 विकास कार्यों का शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने रामलीला मैदान से 19 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इनमें प्रमुख रूप से पुलों और सड़कों के निर्माण एवं विकास कार्य शामिल हैं। इसके साथ ही 52 परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया गया। इनमें सरयू नदी के बाएं तट पर स्थित बेलहा-बेहरौली तटबंध पर स्पर निर्माण, मठ-मंदिरों के विकास, पुल निर्माण तथा सड़क निर्माण से जुड़ी विभिन्न परियोजनाएं शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed