फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bahraich: Child injured in wolf attack, dies on way to Lucknow Trauma Centre; villagers outraged

Bahraich : भेड़िए के हमले में बच्चा घायल, लखनऊ ट्रॉमा सेंटर ले जाते समय तोड़ा दम; ग्रामीणों में आक्रोश

Sat, 29 Nov 2025 12:37 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: आकाश द्विवेदी Updated Sat, 29 Nov 2025 12:37 PM IST
सार

बहराइच के मल्लाहनपुरवा गांव में भेड़िए के हमले में गंभीर रूप से घायल छह वर्षीय बच्चे स्टार की लखनऊ ट्रॉमा सेंटर ले जाते समय मौत हो गई, जिसके बाद गांव में दहशत और आक्रोश फैल गया। 

विज्ञापन
Bahraich: Child injured in wolf attack, dies on way to Lucknow Trauma Centre; villagers outraged
बच्चे की इलाज के दौरान मौत - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

बहराइच के मल्लाहनपुरवा गांव में शुक्रवार को भेड़िये के हमले में घायल हुए बालक की तबीयत देर रात मेडिकल कॉलेज में बिगड़ गई। डॉक्टर ने उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है। बालक ने लखनऊ ले जाते समय फखरपुर के पास दम तोड़ दिया। घटना के बाद गांव में आक्रोश है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


गांव निवासी स्टार (6) पुत्र रोशन शाम 5 बजे के आसपास जब द्वार पर खेल रहा था तभी भेड़िये ने बच्चे को जबड़े में दबोचा और झाड़ियों में खींच ले गया। ग्रामीणों ने खेत की घेराबंदी कर बच्चे को किसी तरह छुड़ाया था। लेकिन तब तक भेड़िया बच्चे के दोनों हाथ के पंजे को चबा गया था। 
विज्ञापन


बालक को लहूलुहान बेहोशी की हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन, रात 11 बजे हालत अधिक बिगड़ने पर बच्चे को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। लेकिन लखनऊ ले जाते समय फखरपुर के पास बच्चे ने दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है।  घटना के बाद गांव के लोगों में दहशत बढ़ गई है। 


डीएफओ राम सिंह यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर भेजी गई। आसपास के जंगल और खेतों की निगरानी के लिए ड्रोन का उपयोग किया जा रहा है। तीन पिंजरे लगे हैं, कॉबिंग और तेज कर दी गई है। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्क रहने और बच्चों को अकेले बाहर न छोड़ने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed