फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bahraich: Brick and stone pelting fiercely between two communities, dispute over drinking alcohol, vehicles da

बहराइच: दो समुदायों में जमकर चले ईंट-पत्थर, शराब पीने को लेकर हुआ विवाद, वाहन हुए क्षतिग्रस्त

Wed, 01 Jan 2025 09:47 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, बहराइच
अमर उजाला संवाद, बहराइच Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 01 Jan 2025 09:47 PM IST
सार

Communal tension in Bahraich: बहराइच के महराजगंज में दो समुदायों के बीच ईंट-पत्थर चले। पुलिस के अनुसार शराब पीने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। 

विज्ञापन
Bahraich: Brick and stone pelting fiercely between two communities, dispute over drinking alcohol, vehicles da
घटना में टूटे वाहन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महराजगंज में प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान हुए रामगोपाल मिश्रा के निर्मम हत्याकांड के बाद बुधवार को एक बार फिर दो समुदाय आमने सामने आए और जमकर ईंट-पत्थर चले। इस दौरान कुछ वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए और लोग महराजगंज की घटना के बाद हुए आगजनी को लेकर सहम गए। घटना का कारण पुलिस जहां शराब के दौरान हुए विवाद को बता रही है तो वहीं क्षेत्र में महराजगंज घटना के दौरान हुई आगजनी को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

विज्ञापन


हरदी थाना क्षेत्र के सधुवापुर गांव में बुधवार शाम पुरानी रंजिश को लेकर दो समुदाय आमने सामने हो गए। इस दौरान दोनो पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले। मारपीट व पथराव के दौरान दोनो पक्षों से इमरान(22), साकरून (30), कालिया (18), गुलशन (16) व सर्वेश कुमार (35) घायल हो गए। विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो पक्षों को इलाज के लिए सीएचसी महसी पहुंचाया। विवाद के दौरान पीड़ित सर्वेश कुमार के चार पहिया वाहन का सीसा भी टूट गया।
विज्ञापन


महराजगंज घटना को लेकर विवाद होने की चर्चाएं गर्म
सधुवापुर गांव में बुधवार को अचानक दो पक्षों के आमने सामने आने व पथराव के साथ हुई मारपीट को बीते 13 अक्तूबर को हुए महराजगंज हिंसा व रामगोपाल मिश्रा हत्याकांड से जोड़ा जा रहा है और क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। अगर चर्चाओं की माने तो महराजगंज घटना के दौरान सधुवापुर में भी हिंसा भड़की थी और आगजनी हुई थी। इसी आगजनी को लेकर बुधवार को विवाद हुआ और वाहनों को तोड़ने के साथ-साथ जमकर पत्थरबाजी की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने कहा स्थिति कंट्रोल में

शराब के नशे में दो समुदायों के बीच विवाद हुआ है। मौके पर भारी पुलिस बल के साथ मौजूद हूं, स्थिति कंट्रोल में है।- कमलशंकर चतुर्वेदी, थाना प्रभारी 

जांच की जा रही है
सधुवापुर गांव में दो समुदायों के बीच हुई मारपीट की घटना की जानकारी हुई है। घटना के हर पहलू को लेकर जांच शुरू करवाई जा रही है। जांच रिपोर्ट के बाद ही मारपीट का सही कारण पता चलेगा।-राम नयन सिंह, एसपी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed