फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bahraich-Banaras Express canceled again till July 29

Bahraich News: 29 जुलाई तक फिर निरस्त हुई बहराइच-बनारस एक्सप्रेस

Sun, 02 Jul 2023 10:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 02 Jul 2023 10:34 PM IST
विज्ञापन
Bahraich-Banaras Express canceled again till July 29
बहराइच-बनारस एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन 29 जुलाई तक फिर रद्द कर दिया गया। ट्रेन बार-बार रद्द होने से यात्री मायूस हैं। सात महीने से ट्रेन न चलने की वजह से अयोध्या व काशी को जाने वाले श्रद्घालुओं को फिर परेशान होना पड़ेगा। सबसे ज्यादा निराशा कांवरियों को हुई है, जो सावन में काशी विश्वनाथ व अयोध्या में बाबा नागेश्वरनाथ को जलाभिषेक करने जाते हैं।
विज्ञापन


बहराइच-बनारस इंटरसिटी अगस्त 2022 को चलाई गई थी। दो तीन महीने चलने के बाद इसका संचालन बंद कर दिया गया था। इसके बाद एक-एक महीने तक ट्रेन रद्द होती गई। अब 29 जुलाई तक फिर ट्रेन रद्द कर दी गई है, जिससे एक बार फिर यात्रियों को निराशा हाथ लगी है।
विज्ञापन

मंगलवार से सावन महीना चलने वाला है। ऐसे में बड़ी संख्या में कांवरियों के जत्थे काशी बनारस व अयोध्या में भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक करने पहुंचते हैं। यदि यह ट्रेन रद्द नहीं हुई होती, तो कांवरियों को बनारस व अयोध्या जाकर भोलेनाथ के दर्शन कर घर लौटने में कोई कठिनाई नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवयुवक कांवरिया संघ के बकैना के अध्यक्ष जिलेदार व सदस्य मिथिलेश, शिवकुमार, जितेंद्र आदि ने कहा कि उन्होंने सोचा था कि वे बनारस एक्सप्रेस से अयोध्या होते हुए बनारस पहुंचकर भोलेनाथ के दर्शन करेंगे। लेकिन 29 जुलाई तक ट्रेन रद्द होने से प्राइवेट वाहनों से जाना पड़ेगा।

ट्रेन चलने से बढ़ेगा राजस्व
सावन का महीना महादेव को अत्यंत ही प्रिय होता है। इस महीने में भगवान शिव जल्द प्रसन्न होकर अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं। बड़ी संख्या में श्रद्घालु उन्हें जलाभिषेक करने पहुंचते हैं, ऐसे में बसों व ट्रेनों में भारी भीड़ होती है। यदि बनारस एक्सप्रेस को चालू कर दिया जाए, तो एक ओर जहां श्रद्घालुओं की यात्रा सुगम होगी वहीं दूसरी ओर राजस्व की भी बढ़ोत्तरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed