{"_id":"63b86140933d63535100d8be","slug":"bahraich-bahraich-news-lko665397576","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: स्नान पर्वों पर नहीं होगी परेशानी, चलेंगी अतिरिक्त बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: स्नान पर्वों पर नहीं होगी परेशानी, चलेंगी अतिरिक्त बसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। माघ मेले में पड़ने वाले धार्मिक महत्व के पांच स्नान पर्वों पर इस बार श्रद्धालुओं को प्रयागराज जाने में कोई परेशानी नहीं उठाना पड़ेगी। निगम प्रशासन श्रद्धालुओं को राहत पहुंचाने के लिए जिला मुख्यालय से अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। इसके लिए विशेष कार्ययोजना तैयार कर रोडवेज बस अड्डे की व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त बनाने का निर्देश दिया गया है।
माघ मेले में जनवरी से लेकर मार्च तक अलग-अलग तिथियों पर पड़ने वाले पांच प्रमुख स्नान पर्वों पर जिले से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं प्रयागराज जाते हैं। मान्यता है कि माघ मेले में संगम स्नान करने से पुण्य कर्मों को बढ़ावा मिलता है। ऐसे में धार्मिक महत्व के प्रमुख स्नान पर्वों की मार्च माह तक पड़ने वाली तिथियों पर निगम प्रशासन ने अतिरिक्त बसों के संचालन की कार्ययोजना तैयार की है। ताकि स्नान तिथियों पर प्रयागराज जाने वालों को बसों की कमी से न जूझना पड़े।
इसके लिए निगम प्रशासन रूपईडीहा से पांच, नानपारा से तीन, पयागपुर से चार व मिहीपुरवा से दो अतिरिक्त बसों को संचालन प्रमुख स्नान तिथियों पर करेगा। इस दौरान बस अड्डे पर उमड़ने वाली भीड़ के लिए भी सभी व्यवस्थाएं पहले से ही दुरुस्त बनाए रखने के लिए एआरएम को निर्देशित किया गया है। इसके तहत बस अड्डे पर पेयजल व शौचालय के साथ साफ सफाई की व्यवस्था को दुरुस्त रखते हुए यात्रियों के लिए बैठने के इंतजाम भी सुनिश्चित कराने को कहा गया है। दिनांक स्नान पर्व अतिरिक्त बसें
विज्ञापन
14-15 जनवरी मकर संक्राति 25 बसें
21 जनवरी मौनी अमावस्या 54 बसें
26 जनवरी बसंत पंचमी 54 बसें
05 फरवरी माघी पूर्णिमा 25 बसें
18 मार्च महाशिवरात्रि 25 बसें
माघ मेले में होने वाले स्नान पर्वो की अलग-अलग तिथियों पर निगम प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए बहराइच जिला मुख्यालय व जिले के अन्य स्थानों से अतिरिक्त बसों के संचालन की व्यवस्था कराई जाएगी। बस स्टेशनों पर भी श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो, इसके लिए एआरएम को सभी इंतजाम दुरुस्त रखने को कहा गया है।
अंकुर विकास, आरएम देवीपाटन मंडल