{"_id":"63b860e3c9f2f326d966b48e","slug":"bahraich-bahraich-news-lko665396966","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: इन्वेस्टर्स समिट में 2186 करोड़ के निवेश के प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: इन्वेस्टर्स समिट में 2186 करोड़ के निवेश के प्रस्ताव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। शहर में शुक्रवार को इन्वेस्टर्स समिट में विकास का खाका खींचा गया और 2186 करोड़ के निवेश की बरसात हुई। इस भारी-भरकम निवेश से अब करीब 20 हजार लोगों के रोजगार का भी मार्ग प्रशस्त हुआ है। इस भारी निवेश के साथ बहराइच जिला स्तरीय इन्वेस्टर्स समिट का सफल आयोजन करने वाला मंडल का पहला जिला बन गया। कार्यक्रम में कुछ देर के लिए पहुंचे मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल ने डीएम डॉ. दिनेश चन्द्र व अन्य अधिकारियों की सराहना की।
भीषण सर्दी के बीच गर्मजोशी के साथ शुक्रवार की सुबह शहर के बहराइच-सीतापुर मार्ग स्थित लेजर रिजार्ट में जिला स्तरीय इन्वेस्टर्स एवं निर्यातक शिखर सम्मेलन की शुरुआत की गयी। कार्यक्रम में मौजूद जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह, महसी विधायक सुरेश्वर सिंह, पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी, सदर विधायक अनुपमा जायसवाल, बलहा विधायक सरोज सोनकर, नानपारा विधायक राम निवास वर्मा व डीएम-एसपी ने कार्यक्रम की शुरुआत की। इस आयोजन में अमर उजाला भी मीडिया पार्टनर रहा।
जैसे ही डीएम डॉ. दिनेश चन्द्र ने विकास के लिए प्राप्त हुए 2186 करोड़ के निवेश की जानकारी दी तो पूरा सदन तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। निवेशकों में टाटा पावर ने जहां 1000 करोड़ तो वहीं यूनीमैक्स ने 350 करोड़ के निवेश का एमओयू पेश किया। इसके अलावा जिले के 34 अन्य उद्यमियों ने भी कत्था, दाल, राइस व फूड प्रोसेसिंग के लिए लगभग 750 करोड़ का निवेश किया।
विज्ञापन
इससे पहले महसी विधायक सुरेश्वर सिंह, पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी, सदर विधायक अनुपमा जायसवाल, बलहा विधायक सरोज सोनकर, नानपारा विधायक राम निवास वर्मा,जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह व डीएम-एसपी ने कार्यक्रम की शुरुआत की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महसी विधायक सुरेश्वर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बेहतर निर्णयों की देन है कि विदेशों से निवेश आ रहे हैं। जिले में दाल मिलें घटी है, जो दुखद है। लेकिन इन निवेशों से इन्हें भी संजीवनी मिलेगी और एक बार फिर बहराइच दाल का हब बनेगा।
शिखर सम्मेलन के द्वितीय सत्र में सांसद बहराइच अक्षयवर लाल गोंड, एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी व आयुक्त देवीपाटन मंडल एमपी अग्रवाल मौजूद रहे।
टाटा पावर ने 1000 करोड़, यूनीमैक्स सिटी ने 350 करोड़, कृष्णा कंस्ट्रक्शन ने 195 करोड़, पारले बिस्कुट ने 65 करोड़, आरोहुल फूड्स ने 50 करोड़, ड्रीम इंडिया ने 35 करोड़, कियाना इंडस्ट्रीज ने 45 करोड़, नेचुरल एरोमैटिक ने 35 करोड़, सुदेश इंडस्ट्रीज ने 31 करोड़, दीप शुगर इंडस्ट्रीज ने 26.50, कृष्णा मोहन फूड्स ने 25 करोड़, श्याम सखा व राधा मोहन दीपक फूड्स ने 20-20 करोड़, गोयल व शिवम इंडस्ट्रीज ने 15-15 करोड़ का निवेश करने की इच्छा जताई है।
जिले में कत्था उद्योग की अपार संभावनाओं को देखते हुए दो निवेशकों ने कत्था फैक्ट्री लगाने की योजना बनायी है और 80 करोड़ के निवेश का एमओयू दिया है। ड्रीम इंडिया कंपनी की ओर से 35 करोड़ से फैक्ट्री और लियाना इंडस्ट्री की ओर से खैर वुड से कत्था बनाने के लिए 45 करोड़ से फैक्ट्री लगाने का प्रस्ताव रखा गया है। वहीं राइस व दाल मिल के लिए भी कई निवेशकों ने दिलचस्पी दिखायी है। कृष्णा कंस्ट्रक्शन ने 145 करोड़ से दाल, चावल व मसाला फैक्ट्री तो आराधना इंटरप्राइजेज ने ढाई करोड़ से राइस ब्रान युनिट लगाने की योजना बनायी है। वहीं जिले के उद्यमी विमल डालमिया ने भी 100 करोड़ से राइस मिल स्थापना की योजना बनायी है।
इन्वेस्टर्स समिट जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों के लिए भी विकास के नए आयाम लेकर आने वाली है। टाटा ग्रुप की ओर से जिले के ग्रामीणों को बिजली पानी के लिए स्वावलंबी बनाने के लिए 1000 करोड़ के निवेश का मसौदा पेश किया गया है। टाटा सोलर पावर के सीईओ मनोज गुप्ता ने बताया कि टाटा ग्रुप की ओर से पहले ही 120 गांवों में प्रोजेक्ट चल रहा है।
इन्वेस्टर्स समिट में यूनीमैक्स की ओर से 350 करोड़ का निवेश हाईटेक टाउनशिप के लिए किया है। यूनीमैक्स के डायरेक्टर राकेश गोयल ने बताया कि टाउनशिप के लिए 400 बीघे जमीन का अधिग्रहण कर लिया गया है। इसमें 35 थीम पार्क बनाए जाएंगे। साथ ही 300 ईडब्ल्यूएस मकान भी बनाए जाएंगे।