फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

Bahraich News: प्रधान व चार अन्य पर धोखाधड़ी का केस

Fri, 30 Dec 2022 11:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 11:04 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। थाना हरदी में पिपरीमोहन गांव के प्रधान समेत पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। एसडीएम की जांच के बाद पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना हरदी के पिपरीमोहन गांव निवासी नफीस ने तहरीर देकर कहा था कि उसके चाचा महमूद अली की साढ़े तीन बिसवा जमीन गांव में हैं। चाचा की करीब 35 वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है। पीड़ित का कहना है कि जमीन को हड़पने की नीयत से गांव के ही फकीरे ने शमशाद, जाकिर व राजितराम मौर्या से मिलकर ग्राम प्रधान पुष्पा मौर्या द्वारा फर्जीवाड़ा कर निवास प्रमाणपत्र लिखवा लिया। लेखपाल ने ग्रामप्रधान के फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर अपनी रिपोर्ट लगा दी।
विज्ञापन

एसडीएम महसी ने तीन सितंबर 2022 को फकीरे का निवास प्रमाणपत्र जारी कर दिया। जानकारी होने के बाद इसकी शिकायत डीएम व एसडीएम महसी से की गई। एसडीएम ने जांच कराई तो शिकायत सही पाई गई। जिस पर एसडीएम ने मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया। एसडीएम के निर्देश पर पीड़ित नफीस की तहरीर पर पुलिस ने फकीरे, शमशाद, जाकिर, ग्राम प्रधान पुष्पा मौर्या व राजितराम के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed