फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

Bahraich News: सात कैमरों की निगरानी में रहेंगे रैन बसेरे

Fri, 30 Dec 2022 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। तराई में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। शहर में अब तक रैन बसेरों का संचालन न होने से जरुरतमंदों को काफी दिक्कत हो रही थी। नगर पालिका की ओर से जिला चिकित्सालय परिसर में महज एक स्थायी रैनबसेरे का संचालन किया जा रहा था। अब तीन अन्य स्थानों पर अस्थायी रेनबसेरों का संचालन शुरू किया गया है।
विज्ञापन

एसडीएम सदर की अगुवाई में नगर पालिका के ईओ व डीपीएम ने सभी रैनबसेरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। रैन बसेरों की निगरानी के लिए कैमरे भी लगाए गए हैं। एक कैमरा जिला चिकित्सालय व दो-दो कैमरे अन्य तीन रैन बसेरों में लगवाए गए हैं। कैमरों का लिंक समन्वय व पर्यवेक्षण अधिकारी के मोबाइल से है।
विज्ञापन

रात पौने नौ बजे एसडीएम सुभाष सिंह धामी की अगुवाई में नगर पालिका के ईओ बालमुकुंद मिश्रा व डीपीएम गौतम मिश्रा की टीम ने जिला चिकित्सालय स्थित स्थायी रैनबसेरे का आकस्मिक निरीक्षण किया। यहां कर्मचारियों की तैनाती के साथ 18 बेड लगे थे, लेकिन सफाई व्यवस्था ठीक नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने पालिका कर्मी रविप्रकाश को कड़ी फटकार लगाते हुए व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। रैन बसेरे में गोंडा से एक मुकदमे के सिलसिले में आईं सावित्री अपने दो साल के बच्चे अंकुल के साथ ठहरी थीं। यहां 12 लोगों ने रात्रि विश्राम किया।
रात नौ बजे एसडीएम की अगुवाई में टीम रेलवे स्टेशन स्थित रैन बसेरा पहुंची। यहां 20 बेड पुरुषों व 10 बेड महिलाओं के लिए आरक्षित मिले। हालांकि, एक भी महिला दिखाई नहीं दी। रैनबसेरे में लखीमपुर के धौरहरा गांव से आए शत्रोघन ने बताया कि गन्ना छिलाई के लिए आए थे। विलंब होने से रुक गए। रैनबसेरे में विश्राम कर रहे गिलौला के श्रमिक अवधेश ने व्यवस्था ठीकठाक है।
सवा नौ बजे एसडीएम की टीम रोडवेज स्थित अस्थायी रैनबसेरा पंहुची। यहां भी महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग-अलग ठहरने की व्यवस्था थी। रैनबसेरे में नानपारा के अनिल कुमार, रुपईडीहा के संदीप व विष्णु ठहरे थे। रैनबसेरे के बाहर अलाव भी जलता मिला।
साढ़े नौ बजे नगर पालिका स्थित आदर्श रैनबसेरे में एसडीएम की टीम पंहुची। यहां 15-15 चारपाई महिलाओं व पुरुषों के लिए लगाई गईं हैं। रैनबसेरे में 12 लोग ठहरे थे। हरदोई के जमील अंसारी, राजेश, बब्लू खान व श्रावस्ती के रत्नेश से पूछने पर बताया गया कि रैनबसेेरे के बाहर अलाव जल रहा है।
शहर चारो रैनबसेरा के सामने बोर्ड लगवाया गया है। बोर्ड पर समन्वय अधिकारी, पर्यवेक्षण अधिकारी के साथ रात्रिकालीन ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों का नाम व मोबाइल नंबर दर्ज है।

रैनबसेरों में 160 लोगों के ठहरने की व्यवस्था है। तीन पर्यवेक्षण अधिकारी व 12 कर्मचारी लगाए गए हैं। कर्मचारियों को आठ-आठ घंटे निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बालमुकुंद्र मिश्रा, ईओ नगर पालिका परिषद
आकस्मिक निरीक्षण में व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। सभी रैनबसेरों में सफाई व्यवस्था सही रखने व गर्म पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
- सुभाष सिंह धामी, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed