{"_id":"63a1f6d0466c97529d0b9801","slug":"bahraich-bahraich-news-lko662830769","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सीसीटीवी कैमरे लगाएंगे अपराधों पर अंकुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सीसीटीवी कैमरे लगाएंगे अपराधों पर अंकुश
विज्ञापन
बहराइच। अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए शहर के पांच तिराहों व चौराहों को सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। बहराइच शहर को सुरक्षित बनाने के लिए एसपी ने यह पहल की है। कैमरे लगाने के लिए सर्वे पूरा कर लिया गया है। शासन से बजट भी पास हो चुका है। जल्द ही पांच तिराहे व चौराहे हाई क्वालिटी कैमरों से लैस हो जाएंगे।
एसपी प्रशांत वर्मा ने जिले की कमान संभालने के बाद महिला अपराधों पर अंकुश लगाने पर विशेष जोर दिया है। इसके लिए तिराहों व चौराहों को कैमरे से लैस करने का फैसला लिया है। हर दिशा में कैमरे लगाए जाएंगे ताकि हर गतिविधि पर पुलिस की नजर बनी रहे। एसपी ने बताया कि इससे चैन स्नैचिंग, चोरी, महिला अपराध सहित अन्य वारदातों पर अंकुश लग सकेगा। इस माह के अंतिम या जनवरी के पहले सप्ताह तक कैमरा लगने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
कैमरे लगाने के लिए डिगिहा तिराहा, अस्पताल चौराहा, घंटाघर चौक, छावनी चौराहा व केडीसी तिराहा को चिह्नित किया गया है। इसके लिए साढ़े तीन लाख रुपये का बजट भी पास हो गया है।