फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

Bahraich News: हैंडपंप खराब होने से नाराज ग्रामीणों का प्रदर्शन

Wed, 14 Dec 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
bahraich
नवाबगंज(बहराइच)। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत बसंतपुर कालिका में बीते छह माह से हैंडपंप खराब है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बाद भी जिम्मेदार समस्या दूर नहीं करवा रहे हैं। नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को गांव में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

नवाबगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत बसंतपुर कालिका के मजरा बीजे गांव की आबादी लगभग एक हजार है। शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए गांव में सिर्फ एक इंडिया मार्का हैंडपंप लगा है। यह भी छह माह से खराब है। ग्रामीणों को शुद्ध पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। ग्रामीण किशोरी लाल भार्गव, निसार अली, दिलीप, संदीप, रामू आदि ने बताया कि घरों में कम गहराई की बोरिंग हैं जिसके चलते शुद्ध पेयजल नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन

ऐसे में गहरी बोरिंग वाले एक मात्र इंडिया मार्का हैंडपंप का ही सहारा था। हैंडपंप सही करवाने के लिए ग्राम प्रधान को कई बार पत्र दिया गया, लेकिन कुछ नहीं हुआ। नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को गांव में प्रदर्शन किया। प्रधान प्रतिनिधि ने कहा कि नल बार-बार खराब हो जाता है। कहां तक सही करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed