फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

Bahraich News: ट्रक व मैजिक में भिड़ंत, तीन घायल

Tue, 13 Dec 2022 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Dec 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
bahraich
फखरपुर/तेजवापुर(बहराइच)। बहराइच-लखनऊ मार्ग पर सोमवार रात ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रक व टाटा मैजिक में टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालकों समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी फखरपुर में भर्ती करवाया गया है। वहीं, तेजवापुर ब्लॉक क्षेत्र में बहराइच-सीतापुर मार्ग पर मंगलवार सुबह कोहरे के चलते चोकर लदा एक ट्रक पलट गया। चालक ट्रक पलटने से पहले ही कूद गया जिससे उसकी जान बच गई।
विज्ञापन

फखरपुर थाना क्षेत्र में बहराइच-लखनऊ मार्ग पर मरौचा मोड़ के दरगाही पुरवा के पास सोमवार रात ओवर टेक करने के फेर में एक ट्रक व मैजिक की भिड़ंत हो गई। हादसे में मैजिक चालक थाना क्षेत्र के टेड़वा बसंत निवासी दलजीत सिंह व कोतवाली देहात के वजीरगंज निवासी सवारी सनी श्रीवास्तव जख्मी हो गए। वहीं, ट्रक चालक प्रयागराज के बमरौली निवासी मोहम्मद जीशान के पैर में भी चोट आई है।
विज्ञापन

हादसे के बाद मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। प्रभारी एसओ बिंदेश्वरी यादव ने सभी घायलों को वाहन से बाहर निकलवा कर इलाज के लिए सीएचसी फखरपुर भेजा। वाहनों को सड़क किनारे करवा कर यातायात चालू करवाया। वहीं, कोहरे के चलते बहराइच-सीतापुर मार्ग पर मोगलहा के पास मंगलवार सुबह चोकर लदा एक ट्रक पलट गया। ट्रक ड्राइवर रायबरेली के लालगंज निवासी श्याम सुंदर ने कूद कर जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed