{"_id":"6398b8ce514b235ebb484814","slug":"bahraich-bahraich-news-lko661700492","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: तेंदुए ने किसान का हाथ चबाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: तेंदुए ने किसान का हाथ चबाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। खेत से मवेशी भगाने गए किसान पर जंगल से निकले तेंदुए ने हमला कर दिया। किसान के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े तो तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। तब तक तेंदुआ किसान का हाथ चबा चुका था। वन विभाग की टीम ने गांव में गश्त बढ़ा दी है।
मोतीपुर रेंज के भिनगापुरवा गांव निवासी जगदीश (63) मंगलवार सुबह अपने खेत से मवेशी भगा रहे थे। इसी दौरान जंगल से निकले तेंदुए ने हमला बोल दिया। जगदीश की चीख सुनकर आसपास के लोग शोर मचाते हुए किसान की ओर दौड़े। ग्रामीणों को आता देख तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया, लेकिन तब तक वह जगदीश का हाथ चबा चुका था।
जगदीश को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गश्त बढ़ा दी है। डीएफओ आकाशदीप बधावन ने बताया कि घायल का इलाज कराया जा रहा है। नियमानुसार आर्थिक सहायता दी जाएगी। ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की गई है।