फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

Bahraich News: डॉ. आंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान

Tue, 06 Dec 2022 11:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। राजनीतिक दलों व सामाजिक संगठनों ने मंगलवार को बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस दौरान उनके बताए रास्ते पर चलने की अपील की गई।
विज्ञापन

सपा के जिला कार्यालय पर पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव ने कहा कि संविधान व लोकतंत्र को बचाना ही बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम का संचालन संतकुमार पासी ने किया। इस मौके पर पूर्व नपाप चेयरमैन तेजे खां, पेशकार राव, नंदेश्वरनंद यादव, अर्जुन गुप्ता, जीवनलाल वाल्मीकि आदि मौजूद रहे। पयागपुर में पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव के आवास पर भी सपाइयों ने बाबा साहब का परिनिर्वाण दिवस मनाया। भाजपा के जिला कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

पार्टी के जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने शहीद उद्यान पहुंचकर आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर रणविजय सिंह, सुरेश गुप्ता, नरेला लोधी, डिपंल जैन, सुनील श्रीवास्तव, राजन सिंह, देवेंद्र कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे। कांग्रेस भवन सभागार में भी पार्टी के शहर अध्यक्ष आदर्श अग्रवाल की अध्यक्षता में डॉ. आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर शेखजकरिया शेखू, अनिल सिंह, अमरनाथ शुक्ला, फजल खान, सुनील सिंह, अमजा शाहिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस नेता विनय सिंह की अगुवाई कांग्रेस सेवा दल की टीम ने आंबेडकर पार्क में साफ-सफाई कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। गांधी इंटर कॉलेज के परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से बाबा साहब के परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर कॉलेज के प्रबंधक प्रफुल्लचंद्रमणि मिश्रा, कार्यवाहक प्रधानाचार्य जसवंत सिंह आदि मौजूद रहे। डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती समारोह समिति के तत्वावधान में भी कचहरी रोड स्थित आंबेडकर पार्क में परिनिर्वाण दिवस मनाया। इस मौके पर पुरुषोत्तम जैसवार, सतईराम, जगदीश सिंह, मंसाराम, सिद्धार्थ, राजेश कुमार, राम सिंह आजाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed