फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

Bahraich News: बिजली कर्मियों ने भरी हुंकार, निजीकरण के प्रयास नहीं करेंगे बर्दाश्त

Tue, 29 Nov 2022 11:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर मंगलवार को कर्मचारियों व अधिकारियों ने मांगों के समर्थन में कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। इस दौरान धरना-प्रदर्शन करते हुए निजीकरण के प्रयास बर्दाश्त न करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

समिति के संयोजक इंजीनियर नीरज पटेल की अगुवाई में बिजली कर्मचारी व अधिकारी मालगोदाम रोड स्थित बिजली कार्यालय के परिसर में एकत्र हुए। यहां सभी ने कार्य बहिष्कार की घोषणा कर नारेबाजी करते हुए धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। नीरज पटेल ने कहा कि ऊर्जा विभाग का शीर्ष प्रबंधन कर्मचारियों व अधिकारियों की न्यायसंगत मांगों को लगातार अनदेखा करने में लगा है। सरकार की छवि खराब करने की कोशिश हो रही है। सहसंयोजक सुशील कुमार गोस्वामी ने कहा कि सभी संवर्ग के कर्मचारियों के लिए पूर्व में लागू की गई एसीपी व्यवस्था बहाल करने में हीलाहवाली की जा रही है। संगठन की मांगों को लगातार अनदेखी करने से आक्रोश है। इस मौके पर एसडीओ विजय कुमार, आनंद सिंह, जेई संजय कुमार, राज्य विद्युत प्राविधिक संघ के अध्यक्ष जितेंद्र मौर्या, जेपी तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed