फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

383 फरियादियों को आश्वासन का झुनझुना

Sun, 06 Nov 2022 12:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच/नानपारा। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए जिले की तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। नानपारा तहसील में डीएम डॉ. दिनेश चंद्र ने अध्यक्षता की। त्वरित न्याय की आस लेकर आने वाले 383 फरियादियों को निराश होकर लौटना पड़ा। 423 फरियादियों में मात्र 40 को ही मौके पर ही न्याय मिल सका। बाकी को आश्वासन देकर वापस लौटा दिया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण मुख्यमंत्री व शासन की प्राथमिकता है। सभी अधिकारी जनसमस्याओं के निस्तारण की गुणवत्ता व समयबद्धता पर विशेष ध्यान दें। इस बात पर विशेष ध्यान दिया जाए कि निस्तारण से फरियादी भी संतुष्ट दिखे। पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास भी किया जाए। इस मौके पर सीएमओ डॉ. एसके सिंह, जिला विकास अधिकारी महेंद्र पांडेय, पीडीडीआरडीए पीएन यादव, तहसीलदार पीयूष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर स्वास्थ्य समाज कल्याण, पूर्ति व दिव्यांग कल्याण विभाग ने स्टॉल भी लगाए। स्टॉलों का जिलाधिकारी व एसपी केशव चौधरी ने अन्य अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर जानकारी ली। इस दौरान प्रभा, हसीना, संगीता, नाजनी, संगीता, अफसर जहां, नैनशी व काजल की गोदभराई और शिवा व फरमान अली अन्नप्रासन भी कराया गया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी राजकपूर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील शिकायतें निस्तारण
नानपारा 84 11
सदर 57 03
महसी 22 04
पयागपुर 151 13
कैसरगंज 66 07
मोतीपुर 43 02
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed