फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

दवा व उपकरण खरीद की जांच करने आज पहुंचेंगे प्रमुख सचिव

Sun, 06 Nov 2022 12:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। महाराजा सुहेलदेव स्वायत्तशासी मेडिकल कॉलेज में दवा व उपकरण खरीद की जांच करने के लिए प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा रविवार को बहराइच आएंगे। प्रमुख सचिव के आगमन की सूचना से मेडिकल कॉलेज में हड़कंप की स्थिति है। बीते अगस्त माह में डीएम ने दवा गोदाम व उपकरणों की जांच की थी। इस दौरान उन्हें तमाम गड़बड़ियां मिलीं थी। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी थी।
विज्ञापन

30 अगस्त को उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के जनपद आगमन पर भी जनप्रतिनिधियों ने इस मुद्दे को उठाया गया था। इस पर उन्होंने प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा से जांच कराने का आश्वासन दिया था। रविवार को प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा आलोक कुमार जांच करने आ रहे हैं। वह मेडिकल कॉलेज में दवा व उपकरण खरीद और भवन निर्माण की जांच के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व चिकित्सकों के साथ बैठक भी करेंगे। बैठक में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य, सीएमओ व सीएमएस समेत अन्य लोग मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed