फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

10 अपराधियों पर 2.05 लाख का रखा इनाम

Sat, 05 Nov 2022 12:25 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। बलवा, हत्या के प्रयास, सरकारी कार्य में बाधा डालने, लोक सेवक पर हमला, एससी-एसटी एक्ट, खनन आदि मुकदमों में फरार चल रहे हरदी थाना क्षेत्र के 10 अपराधियों पर पुलिस ने दो लाख पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। सभी 10 अपराधियों के खिलाफ न्यायालय की ओर से गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। इसके बावजूद गिरफ्तारी न हो पाने पर पुलिस उप महानिरीक्षक के आदेश पर एसपी, गोंडा ने इनाम की घोषणा की है। मामलों की विवेचना भी गोंडा अपराध शाखा कर रही है।
विज्ञापन

हरदी थाना क्षेत्र निवासी राजन मिश्रा, पप्पू, रजनीश मिश्रा, प्रीतम मिश्रा, विकास मिश्रा, मोल्हे उर्फ देव शर्मा, महेश मिश्रा, धर्मेंद्र मिश्रा, विष्णु शर्मा और वीरेंद्र मिश्रा कई मुकदमों में वांछित हैं और फरार चल रहे हैं। प्रकरण की विवेचना गोंडा अपराध शाखा कर रही है। सभी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए न्यायालय ने गैर जमानती वारंट जारी किया था। इसके बावजूद गिरफ्तारी करने में पुलिस नाकाम रही है। इसे देखते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक देवीपाटन मंडल ने एसपी गोंडा को सभी पर इनाम घोषित करने के लिए निर्देशित किया था। एसपी गोंडा की ओर से राजन मिश्रा पर 25000 और पप्पू, रजनीश मिश्रा, प्रीतम मिश्रा, विकास मिश्रा, मोलहे उर्फ देव, महेश मिश्रा, धर्मेंद्र मिश्रा, विष्णु शर्मा और वीरेंद्र मिश्रा पर 20000-20000 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed