फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

मिनी बस पर प्रचार करने निकल पड़े थे नेताजी

Mon, 10 Oct 2022 11:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का बहराइच से भी करीबी नाता रहा है। यहां से मंत्री रहे कद्दावर नेता दिवंगत डॉ. वकार अहमद शाह से उनकी दोस्ती जग जाहिर थी। वहीं, अस्सी के दशक में नेताजी ने यहां मिनी बस पर सवार होकर चुनाव प्रचार किया था। तब भिनगा और कैसरगंज में मिनी बस से ही जाकर उन्होंने जनसभा की थी।
विज्ञापन

लोकदल के साथ राजनीतिक पारी की शुरुआत करने वाले मुलायम सिंह यादव ने बहराइच में पार्टी की जड़ें मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत की थी। बाद में जनसंघ के कई पुराने साथियों का साथ भी उन्हें हासिल हुआ। इनमें पूर्व मंत्री कृष्ण बहादुर मिश्रा, सैयद साकिर अब्बासी, पूर्व विधायक रामतेज यादव और अनवर अजीज समेत कई नेता रहे। पूर्व विधायक रामतेज यादव बताते हैं कि बात वर्ष 1980 की है। चुनाव प्रचार के दौरान यहां आए मुलायम सिंह यादव कार्यकर्ताओं की भीड़ देख मिनी बस पर सवार हो गए और भिनगा पहुंचकर कृष्ण बहादुर मिश्र के लिए सभा को संबोधित किया था। मुलायम प्रत्येक कार्यकर्ता से सीधे मिलते थे। सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव बताते हैं कि नेताजी हर दल के नेता थे। उन्हें जिले से काफी लगाव था।
विज्ञापन

बात वर्ष 2007 की है। मुलायम सिंह यादव मुख्यमंत्री थे। उसी समय बहराइच में एक जिला पंचायत सदस्य की हत्या हो गई थी। मामले में सपा के ही एक नेता को नामजद कर दिया गया था। पूर्व मंत्री दिवंगत डॉ. वकार अहमद शाह ने उसे निर्दोष बताते हुए मदद शुरू कर दी। बाराबंकी निवासी कद्दावर नेता बेनी प्रसाद वर्मा ने जिला पंचायत सदस्य के परिजनों का साथ दिया। मुलायम सिंह का डॉ. वकार की तरफ ज्यादा झुकाव दिखा तो नाराज होकर बेनी बाबू ने सपा से इस्तीफा देकर दूसरी पार्टी बना ली थी। वरिष्ठ सपा नेता आलम शरहदी बताते हैं कि नेताजी का झुकाव डॉ. वकार अहमद शाह के प्रति हमेशा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed