फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

तब गुस्से में बोले थे मुलायम सिंह, पुलिस ही अपराधी पैदा करती है

Mon, 10 Oct 2022 11:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। कल जब लालजी पाठक का लड़का बड़ा होगा और उसे जानकारी होगी कि उसका पिता उसके मुंडन का सामान लेने शहर गया था। वापस आते समय पुलिस ने उसका एनकांउटर कर दिया, तब क्या होगा... वह लड़का कलम उठाएगा या बंदूक उठाने पर मजबूर होगा। पुलिस ही अपराधी पैदा करती है। यह बयान साल 1982 में लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने एक सभा को संबोधित करते हुए महसी में दिया था। इसके बाद उनकी लोकप्रियता बढ़ गई थी। काफी संख्या में लोग लोकदल में शामिल हुए थे।
विज्ञापन

दरअसल, साल 1982 में कैसरगंज के छेदन खां व महसी के लालजी पाठक का पुलिस ने एकांउटर कर दिया था। उनके परिजनों को सांत्वना देने के लिए मुलायम सिंह बहराइच पहुंचे थे। तब उनको महसी में ही रोक लिया गया था। इसके बाद उन्होंने वहीं सभा शुरू कर दी। पुलिस की कार्यशैली से मुलायम सिंह इस कदर नाराज थे कि उन्होंने मानवता सीखने की नसीहत दे डाली। वह बोले थे, पुलिस अपराधी पैदा करने का काम कर रही है। इसके बाद वह गोंडा चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed