{"_id":"632f4b615075be603541898b","slug":"bahraich-bahraich-news-lko649927018","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञान, लोक कला व गृह शिल्प प्रदर्शनी में लगाए 250 स्टॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञान, लोक कला व गृह शिल्प प्रदर्शनी में लगाए 250 स्टॉल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुपईडीहा (बहराइच)। रुपईडीहा के आचार्य रमेश चंद्र गर्ल्स इंटर कॉलेज में शनिवार को प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी नानपारा अजीत पारेस रहे।
उप जिलाधिकारी ने फीता काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की। विशिष्ट अतिथि पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा डॉ. जंग बहादुर यादव भी कार्यक्रम में सहभागी रहे। विद्यालय के प्रबंधक यशपाल ने बताया कि कार्यक्रम में लगभग 250 से अधिक स्टाल लगाए गए थे। विद्यालय की छात्राओं द्वारा विज्ञान, लोक कला व गृह शिल्प प्रदर्शनी से जुड़े स्टाल लगाए गए थे।
विद्यालय की प्राचार्या आशा बिष्ट ने बताया कि यह प्रदर्शनी बालिका शिक्षा संवर्धन एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में बहुत ही सहायक रहती है प्रदर्शनी से बच्चों में मानसिक व बौद्धिक क्षमता का विकास होता है। प्रदर्शनी में जल संवर्धन फैक्ट्री, हाउस सोलर सिस्टम, जेसीबी पाचन तंत्र, रक्त परिसंचरण, पाइथागोरस, जल संरक्षण हॉस्पिटल, राम जन्मभूमि आदि प्रकार के स्टाल को बनाने में सृष्टि दीक्षित, सोनाक्षी जायसवाल, आलिया बानो, अंशिका वर्मा, रोली पाठक, रजिया बानो, सौम्या गुप्ता समेत सैकड़ों छात्राओं ने कड़ी मशक्कत की। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख डॉ. हरीश चंद्र ने आए हुए अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में डॉ. सनत कुमार शर्मा, श्याम कुमार, रईस, सुभाष चंद्र जैन, आदि शामिल रहे।