फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

झमाझम बारिश से शहर की सड़कें जलमग्न

Thu, 15 Sep 2022 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। बीते बुधवार देर रात से हो रही झमाझम बारिश से शहर व मोहल्लों की अधिकांश सड़के जलमग्न हो गयी। नगर पालिका द्वारा नाले नालियों की सफाई व जल निकासी के कागजी दावों ने लोगों की मुसीबतें कई गुना बढ़ा दी। गुरुवार को भी दिन भर रुक रुक कर हुई कभी तेज तो कभी धीमी बारिश के चलते लोगों का घरों से बाहर निकलना तक दुश्वार हो गया। जलभराव के कारण सबसे ज्यादा परेशानी कार्यालय व स्कूल कालेज आने जाने वालों को उठानी पड़ी।
विज्ञापन

बीते कुछ समय से बरसात न होने के कारण नगर पालिका प्रशासन नालों व नालियों की साफ सफाई को लेकर उदासीन हो गया था। इसी कारण बीते चौबीस घंटे से हो रही झमाझम बारिश के बाद नाले नालियां चोक होने से बरसाती पानी की निकासी न हो पाने के कारण भारी जलभराव की स्थिति बन गयी। सड़कों पर जलभराव के कारण फायर स्टेशन के सामने, घसियारीपुरा, नौवागडढ़ी, चौक बाजार स्थित बिसातखाना लाइन, बड़ीहाट, पानी टंकी से छोटाबाजार जाने वाला मार्ग, बरहियापुरा, नाजिरपुरा, बख्शीपुरा, हमजापुरा आदि मोहल्लों की ज्यादातर सड़कों पर आम लोगों का आवागमन तक दुश्वार हो गया। जलभराव के कारण लोगों के सड़कों पर न निकल पाने के कारण घरों में ही कैद रहने को विवश होना पड़ा।
विज्ञापन

साफ सफाई न हो पाने से तेज बारिश के कारण जगह जगह हुए जलभराव में एकत्रित कचरा फैल जाने से फैले कीचड़ ने भी लोगों की दुश्वारी को कई गुना बढ़ा दिया। हालांकि दो दिन से हो रही बारिश ने शहरवासियों को उमस भरी गर्मी से छुटकारा दिलाकर काफी हद तक राहत पहुंचायी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जरवलरोड बाजार में बीती रात शुरू हुई तेज बारिश से पूर बाजार जलभराव की चपेट में आ गया। जलनिकासी न होने से बाजार में स्थित ज्यादातर दुकानों में भी बरसाती पानी भर जाने के कारण दुकानदारों को नुकसान भी उठाना पड़ा। कस्बा स्थित किसान इंटर कालेज के खेल मैदान में भी पानी भर जाने के साथ ही कक्षाओं की छत से पानी टपकने के कारण पठन पाठन में काफी परेशानी हुई। रिसिया, फखरपुर, नवाबगंज, विशेश्वरगंज, रूपईडीहा आदि स्थानों पर तेज बारिश के बाद घंटो जलभराव की स्थित कायम बनीं रही।
मानसून की बेरुखी से बेहाल किसानों के लिए बुधवार की देर रात शुरू हुई बरसात बड़ी राहत लेकर आयी है। धान के साथ ही खरीफ की फसलों के लिए यह बरसात एक संजीवनी के समान बतायी जा रही है। बरसात न होने से किसानों के समक्ष सूखे से हालात थे। ऐसे में पर्याप्त सिंचाई के अभाव में खेतों में खड़ी फसल भी चौपट हो रही थी। उप कृषि निदेशक टीपी शाही व जिला कृषि अधिकारी सतीश पांडे ने बताया कि यह बरसात खरीफ की फसलों के लिए काफी लाभदायक है। धान व गन्ने की फसल को इस बरसात से खासा फायदा मिलेगा।

महसी के ग्रामपंचायत गरेठी गुरुदत्तपुरवा में गुरुवार को तेज बारिश की चपेट में आकर गांव निवासी लल्लन सिंह के मकान की टीन शेड व ईंट की दीवार गिर गई। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई भी घायल नहीं हुआ। इसके साथ महसी के मजरा ठकुरन गरेठी में तेज हवा के साथ हुई बरसात से खेत में लगी गन्ने की फसल भी गिर जाने से गन्ना किसानों को काफी परेशानी उठानी पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed