फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

अधिवक्ता के घर का ताला तोड़कर चोरी

Thu, 15 Sep 2022 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
bahraich
नानपारा (बहराइच)। हसनगंज मोहल्ले में किराये पर रह रहे अधिवक्ता के घर का ताला तोड़कर चोरों ने नगदी व जेवरात पर हाथ साफ कर दिए। बृहस्पतिवार सुबह ताला टूटा देख पड़ोसियों ने घटना की जानकारी अधिवक्ता को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

नानपारा कोतवाली क्षेत्र के हसनगंज मोहल्ले में अधिवक्ता धीरेंद्र सिंह सेंगर किराये के मकान में रहते हैं। बुधवार को वह अपने परिवार के साथ पितृपक्ष में तर्पण के लिए पैतृक गांव ललुही गए थे। रात में चोरों ने घर का ताला तोड़कर माल पार कर दिया। बृहस्पतिवार को घर का ताला टूटा देखकर पड़ोसियों ने धीरेंद्र को सूचना दी। सूचना पाकर धीरेंद्र हसनगंज पहुंच गए। उन्होंने बताया कि चोर डेढ़ तोले का सोने का मंगलसूत्र व जंजीर, 10 हजार रुपये और कीमती कपड़े ले गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को तहरीर सौंपी। नानपारा सीओ जंग बहादुर यादव ने बताया कि कोतवाल को जल्द खुलासा करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed