फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

कोटेदार की शिकायत लेकर सांसद के पास पहुंचे ग्रामीण

Mon, 12 Sep 2022 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
bahraich
गायघाट (बहराइच)। तहसील मिहींपुरवा क्षेत्र के मंझावा गांव के उपभोक्ताओं ने क्षेत्र के कोटेदार पर खाद्यान्न वितरण में गंभीर आरोप लगाए है। उपभोक्ताओं ने सांसद के कैंप कार्यालय पर पहुंचकर कोटेदार के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मोतीपुर स्थित सांसद अक्षयवर लाल गोंड के कैंप कार्यालय पर सोमवार को ग्राम मंझावा के ग्रामीणों ने उनसे मुलाकात की। इस दौरान सांसद को पत्र सौंपकर कहा कि क्षेत्र का कोटेदार उपभोक्ताओं से खाद्यान्न वितरण के दौरान आए दिन अभद्रता करता है। अंगूठा लगवाने के बाद भी शासन के मानक के अनुसार खाद्यान्न वितरण नहीं होता है। ग्रामीणों के विरोध पर कोटेदार व उनके सहयोगी मारपीट पर आमादा हो जाते हैं। ग्रामीणों ने सांसद से कोटेदार के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। इस पर सांसद ने एसडीएम को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद ग्रामीण एसडीएम कार्यालय पहुंचे। एसडीएम ने क्षेत्र के पूर्ति निरीक्षक को दो दिनों में जांच करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed