फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   A muslim couple married in thana in Bahraich.

Nikah in thana: थाने में हुआ प्रेमी युगल का निकाह, थानेदार बने गवाह

Sun, 11 Sep 2022 04:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Sun, 11 Sep 2022 04:22 PM IST
सार

एक प्रेमी युगल के घरवाले निकाह के लिए तैयार नहीं हुए तो प्रेमिका थाने पहुंच गई। वहीं पर उनका निकाह करवा दिया गया। इसके गवाह थानेदार बने।

विज्ञापन
A muslim couple married in thana in Bahraich.
थाने में निकाह कराते काजी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रेमी के घरवालों ने निकाह कराने से इंकार किया तो प्रेमिका बौंडी थाने पहुंच गई। थानेदार ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझाया। इसके बाद थाने में ही प्रेमी युगल का निकाह करा दिया। थानेदार व अन्य पुलिसकर्मी गवाह बने और वर-वधू पक्ष के अलावा ग्रामीणों का जमावड़ा लगा रहा। निकाह के बाद दोनों बड़ों का आशीर्वाद लेकर हंसी-खुशी घर रवाना हो गए।

विज्ञापन


बौंडी थाना क्षेत्र के दिकौलिया गांव निवासी गुलफ्शा अपने पिता के साथ शनिवार को थाने पहुंची। गुलफ्शा ने बताया कि रामगांव थाना क्षेत्र के भग्गूपुरवा गांव निवासी एखलाक से बीते दो साल से उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा है। एखलाक निकाह के लिए तैयार था, लेकिन उसके पिता ने इंकार कर दिया।
विज्ञापन


गुलफ्शा की बात सुनकर बौंडी थानाध्यक्ष गणनाथ प्रसाद ने प्रेमी पक्ष को बुलवाया। इसके बाद दोनों पक्षों को अकेले में बात करने को भेजा। कुछ देर बाद दोनों परिवार निकाह कराने को राजी हो गए। इसके बाद थानाध्यक्ष ने काजी अब्दुल कदीर को बुलवाया। काजी ने दोनों का निकाह कराया। थानाध्यक्ष समेत अन्य पुलिसकर्मी गवाह बनें। निकाह के बाद मिठाई बांटी गई और दोनों पक्ष हंसी-खुशी चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed