{"_id":"63090a627cba70106a2fccd7","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6453869114","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के लिए मर चुके शख्स को कर दिया जिंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के लिए मर चुके शख्स को कर दिया जिंदा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। 11 साल पहले मर चुके शख्स को जिंदा दिखाकर और उसकी फर्जी पत्नी व बच्चे को खड़ाकर करीब डेढ़ करोड़ रुपये की जमीन की रजिस्ट्री कराने का मामला सामने आया है। खुलासा शुक्रवार को तब हुआ जब एक महिला अपनी देवरानी के साथ डीएम कार्यालय पहुंची। महिला ने रोते हुए डीएम को मामले से अवगत कराया। सब रजिस्ट्रार के मिले होने का भी आरोप लगाया। पूरी बात सुनने के बाद डीएम ने अपर जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी को मौके पर बुलाया। डीएम ने प्राथमिक जांच कराकर तत्काल जमीन की वरासत महिला के पक्ष में कराने व जालसाजी करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया।
शुक्रवार को दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र के डीहा की रहने वाली रामादेवी पत्नी स्व. अशोक कुमार व प्रमिला देवी पत्नी स्व. ओम प्रकाश डीएम कार्यालय पहुंचीं। रामादेवी ने बताया कि शहर के खत्रीपुरा निवासी अंशिका रस्तोगी व श्वेता टेकड़ीवाल निवासी गुलामअलीपुरा ने रजिस्ट्री कार्यालय में 11 वर्ष पहले मर चुके उसके देवर स्व. ओमप्रकाश को जीवित बताकर किसी और खड़ा कर दिया। पत्नी के रूप में प्रमिला के स्थान पर किसी और महिला को खड़ा किया। साथ ही प्रमिला के बच्चे की जगह भी दूसरे को खड़ा कर दिया। इस तरह अमीनपुर नगरौर स्थित उसकी 0.9760 हेक्टेयर जमीन अपने नाम करा ली। आरोप के मुताबिक, इस जमीन की रजिस्ट्री 03,07,2022 को की गई थी।
जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने तत्काल अपर जिलाधिकारी मनोज और एसडीएम सदर सुभाष सिंह को मौके पर बुला लिया। जमीन से जुड़े समस्त अभिलेख भी मंगाए गए। जांच में पता चला कि बड़ी धोखाधड़ी हुई है। डीएम ने पहले तो उस जमीन की वरासत कराई। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ तत्काल थाने में मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया। बता दें इस रजिस्ट्री में ईशान रस्तोगी और सुंदर लाल गवाह बने हैं। जमीन की कीमत डेढ़ करोड़ रुपये से ऊपर आंकी जा रही है।
विज्ञापन
जमीन दो खातों में थी। एक की वरासत हो गई थी और दूसरी दर्ज नहीं थी। इसी का फायदा उठाकर जालसाजों ने फर्जी रजिस्ट्री करा ली। आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दे दिया है। जालसाजी में कौन कौन सरकारी कर्मचारी शामिल थे, इसकी भी जांच कराई जाएगी। - डॉ. दिनेश चंद्र, जिलाधिकारी, बहराइच