{"_id":"62ffcacee173057bb67e47fb","slug":"bahraich-bahraich-news-lko644359940","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर कटने से करीब सौ बीघा फसल जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर कटने से करीब सौ बीघा फसल जलमग्न
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खैरीघाट (बहराइच)। तहसील क्षेत्र की एक ग्राम पंचायत में गुरुवार की दोपहर अचानक नहर की पटरी कट गई, जिससे करीब सौ बीघा धान की फसल नहर के पानी में डूब गई। किसानों को फसल खराब होने का डर सताने लगा है। वहीं, नहर विभाग ने नहर का पानी बंद कर दिया है।
महसी तहसील की ग्राम पंचायत सिंगिया नसीरपुर के पास गुरुवार की दोपहर अचानक सरयू नहर की पटरी कट गई और पानी किसानों के खेतों में घुसने लगा। किसान जब तक कुछ समझ पाते सैकड़ों बीघा फसल पानी में डूब गई। किसानों ने तत्काल इसकी सूचना नहर विभाग व उच्चाधिकारियों को दी जिसके बाद विभाग की ओर से नहर का पानी बंद कर छोटी नहरों में मोड़ दिया गया। किसानों का कहना है कि नहर के पास की लगभग सौ बीघा फसल पूरी तरह से पानी में डूब गई है। ज्यादा देर पानी भरा रहने से फसल पूरी तरह नष्ट हो जाएगी और किसानों को लाखों का नुकसान होगा। महसी सरयू नहर खंड के एसडीओ रोहित ने बताया की नहर कटने की सूचना मिलते ही पानी बंद कर सहायक नहरों में बांट दिया गया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही नहर की पटरी की मरम्मत कराकर दोबारा पानी छोड़ा जाएगा।