{"_id":"62ffca0dd8158c451e56565d","slug":"bahraich-bahraich-news-lko644358929","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी में नहाने गईं तीन किशोरियां डूबीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी में नहाने गईं तीन किशोरियां डूबीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैसरगंज (बहराइच)। चंद्रदेवपुरवा घाट नदी में नहाने गईं तीन किशोरियां गहरे पानी में जाने के कारण डूब गईं। साथ में नहा रही दो किशोरियों ने गांव में जाकर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। हर कोई भागता हुआ मौके पर पहुंचा। तीन किशोरियों के डूबने की सूचना पर कैसरगंज विधायक, एसडीएम व कैसरगंज कोतवाल मौके पर पहुंचे। तत्काल गोताखोर व एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई। काफी खोजबीन के बाद भी तीनों किशोरियों का पता नहीं चल सका।
कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के गोडरिया नंबर तीन के मजरा तीन सौ रेती गांव निवासी 15 वर्षीय संगीता, 16 वर्षीय काजल व 17 वर्षीय शोभा देवी दो अन्य सहेलियों के साथ शुक्रवार को गांव स्थित चंद्रदेवपुरवा घाट नदी में नहाने गईं थीं। नहाते समय तीन किशोरियां गहरे पानी में चली गईं और डूब गईं। साथ में नहा रहीं दो सहेलियां तीनों को डूबते देख नदी से बाहर निकली और गांव में पहुंचकर पूरी बात बताई।
तीन किशोरियों के डूबने की बात सुनते ही परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही कैसरगंज विधायक आनंद यादव, एसडीएम महेश कुमार कैथल व कैसरगंज कोतवाल दद्दन सिंह मौके पर पहुंचे। तत्काल गोताखोरों को बुलाया गया, लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी किशोरियों को पता नहीं चला। सूचना पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने भी तलाश शुरू कर दी। कैसरगंज कोतवाल दद्दन सिंह ने बताया कि तलाश की जा रही है।