{"_id":"62f3f19211773b07c826bc82","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6435294186","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से सवारियां लेकर आ रही बस पलटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से सवारियां लेकर आ रही बस पलटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीपुर (बहराइच)। थानाक्षेत्र के ग्राम कटघरा कला के पास बुधवार की सुबह दिल्ली से यात्रियों को लेकर आ रही एक निजी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस चालक समेत लगभग आधा दर्जन यात्री चोटिल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से यात्रियों को बस से बाहर निकाला। घायलों का इलाज करवाने के बाद उन्हें घर रवाना किया गया। किसी को गंभीर चोट नहीं आई।
दिल्ली व बहराइच के बीच संचालित होने वाली निजी बस संख्या यूपी 42 बीटी 0007 बुधवार की सुबह हुजूरपुर मार्ग पर जा रही थी। सुबह लगभग साढ़े सात बजे कटघरा कला के पास बस के सामने अचानक एक साइकिल सवार आ गया जिसे बचाने के चक्कर में चालक ने बस पर नियंत्रण खो दिया। इससे बस पलट कर काफी दूर तक घिसटते हुए चली गई। बस में बैठे यात्रियों में चीखपुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस कर्मियों को दी।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से बस में सवार यात्रियों को बाहर निकाला। बस में लगभग दो दर्जन लोग सवार थे। बस पलटने से चालक अनीस समेत लगभग आधा दर्जन लोग मामूली रूप से घायल हो गए। पुलिस कर्मियों ने स्थानीय चिकित्सक के यहां घायलों की मरहम पट्टी करा घर रवाना कर दिया।