फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

दो माह पुराने विवाद में पथराव, पांच जख्मी

Mon, 01 Aug 2022 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
bahraich
नानपारा (बहराइच)। केशवापुर गांव में दो महीने पुराने विवाद को लेकर सोमवार को दो पक्ष आमने-आमने आ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि पथराव शुरू हो गया। दोनों पक्षों में जमकर पथराव होता रहा। पथराव होने से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पथराव में पांच लोगों को चोटें आईं हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद हालात काबू पाया। सीओ व एसडीएम भी मौके पर डटे रहे। गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया। पुलिस ने तहरीर मिलने पर दोनों पक्षों पर कार्रवाई करने की बात कही है। पूछताछ के लिए कई लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

नानपारा कोतवाली के ग्राम केशवापुर निवासी शफीक मिर्जा व यासीन का लगभग दो माह पूर्व धान कटाने को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने दोनों पक्षों का चालान किया था। बताया जाता है कि सोमवार की दोपहर शफीक मिर्जा अपने साथी संतोष के साथ अपने खेत के रास्ते डीजल भराने नानपारा जा रहा था। इसी दौरान चंद्रभान के बाग के पास दूसरे पक्ष के यासीन समेत अन्य लोगों ने रोक लिया। आरोप है कि पुरानी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि शफीक पर उन लोगों ने हमला कर दिया। इस बात की जानकारी जैसे ही शफीक के समर्थकों को हुई वैसे ही दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और पथराव शुरू हो गया। लगभग एक घंटे तक पथराव होता रहा।
विज्ञापन

पथराव में लच्छीराम, राजेंद्र, छोटकऊ, मिलन व सानिया को चोर्टें आइं। घटना की सूचना पर नानपारा कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पथराव होता देख कोतवाल ने सीओ नानपारा जंग बहादुर यादव व एसडीएम अजीत परेश को जानकारी दी। कोतवाल ने सूझबूझ के साथ मामले को शांत करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केशवापुर गांव में पथराव की सूचना के बाद तरह-तरह की अफवाहें उड़ती रहीं। मामले की जानकारी होते ही विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के विभाग संयोजक दीपक श्रीवास्तव व श्री नवयुवक कांवड़िया संघ के तहसील अध्यक्ष बबलू सिंह अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। यहां पता चला कि कि मुस्लिम पक्षों के बीच विवाद हुआ है। अफवाहें पूरी तरह निराधार हैं।

केशवापुर गांव में हुई घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर गया था। अब मामला पूरी तरह शांत है। सुरक्षा के मद्देनजर गांव में फोर्स तैनात की गई है। दोनों पक्षों से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
- जंग बहादुर यादव, सीओ, नानपारा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed