{"_id":"62dc350ca0bb3e67591a5fe0","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6408351172","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदार व प्रधान के रिश्तेदार के घर से चोरों ने उड़ाया नौ लाख का माल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटेदार व प्रधान के रिश्तेदार के घर से चोरों ने उड़ाया नौ लाख का माल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुजूरपुर (बहराइच)। अल्लापुरवा गांव में चोरों ने कोटेदार व ग्राम प्रधान के रिश्तेदार के घरों को निशाना बनाते हुए नगदी व जेवरात समेत नौ लाख रुपये का माल लेकर फरार हो गये। चोरी की सूचना पर एसओजी, सर्विलांस, फॉरेसिंक व फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची और वहां से साक्ष्य एकत्र किये। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने थानाध्यक्ष को जल्द ही घटना का खुलासा करने का निर्देश दिये है।
हुजूरपुर थाना क्षेत्र के अल्लापुरवा गांव निवासी प्रेमा देवी कोटेदार है। इनके घर में शुक्रवार की रात छत से चोर घुस आये और घर के कमरे में रखी सोने की दो अंगूठी, एक मांग टीका, दो नथुनी, दो बड़ा माला, एक सुई धागा, एक बिंदी, नथिया, सोने की कील, चार पायल, 14 जोड़ी बिछिया, चांदी का सिक्का, पांच हजार नगदी समेत पांच लाख का सामान चोरी करके भाग गये। वहीं 100 मीटर की दूरी पर स्थित ग्राम प्रधान ऊषा देवी के जेठ रामकुमार सिंह के घर में खिड़की तोड़कर घुसे और अलमारी को तोड़कर उसमें रखी सात पायल, पांच जोड़ी बिछिया, सोने का दो झाला, सोने की चार अंगूठी, दो चैन, एक बड़ा चांदी का पायल, 15 हजार नगद व 40 हजार रुपये की साड़ी समेत चार लाख का सामान चोरी करके भाग गये।
घर में बिखरा सामान देखकर परिजनों को चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। क्षेत्र में बड़ी चोरी होने की सूचना पर एसपी ने तत्काल एसओजी, सर्विलांस, फॉरेसिंक व फील्ड यूनिट की टीम को मौके पर भेजा। मौके पर पहुंची टीम ने घटना की बारीकी से जांच की। हुजूरपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार राय ने बताया कि घटना संज्ञान में है। पीड़ित की ओर से तहरीर लिखी जा रही है। मुकदमा दर्ज कर जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
जरवलरोड। विकास खंड जरवल के प्राथमिक विद्यालय बंभौरा द्वितीय से शुक्रवार की रात चोरों ने गैस सिलिंडर सहित हजारों रुपये का सामान पार कर दिया। शनिवार की सुबह रसोइयां जब विद्यालय पहुंचीं तो देखा कि गैस सिलिंडर व अनाज सहित काफी सामान गायब है। विद्यालय प्रधानाध्यापिका अमिता रानी ने जरवलरोड थाने में तहरीर दी है।