फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

दो किलो चरस के साथ तस्कर दबोचा

Sat, 23 Jul 2022 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। नेपाल से चरस लेकर बहराइच आ रहे तस्कर को खैरीघाट पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबोच लिया। तलाशी के दौरान तस्कर के पास से दो किलोग्राम चरस बरामद हुई। तस्कर के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। पकड़े गए तस्कर के खिलाफ 12 अन्य आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन

खैरीघाट थानाध्यक्ष निखिल श्रीवास्तव ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि तस्कर नेपाल से चरस लेकर बहराइच बेचने के लिए आ रहा है। इस पर एसआई संजय यादव के नेतृत्व में टीम गठित कर अलीनगर बाजार भेजी गई। इस दौरान एक युवक संदिग्ध हालत में आता दिखा। टीम ने घेराबंदी करते हुए युवक को रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक के पास से दो किलोग्राम चरस बरामद हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ में युवक की पहचान अलीनगर गांव निवासी मेराज के रूप में हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed