फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

मां ने करवाई थी बेटी की हत्या, दामाद व भाई का लिया था साथ

Fri, 15 Jul 2022 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
bahraich
जरवलरोड (बहराइच)। एक सप्ताह पहले घाघरा नदी में महिला का शव फेंके जाने के मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी मां ने ही अपने भाई व दामाद से कराई थी। मां अपनी बेटी के आचरण से काफी परेशान थी। कोई जान न सके इसी वजह से सूनसान इलाके में घाघरा नदी के पास वारदात को अंजाम दिया गया। पहले पत्थर से कूंचकर हत्या की गई फिर उसी पत्थर से बांधकर महिला का शव नदी में फेंक दिया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

जरवलरोड थाना क्षेत्र के बैजाफत गांव निवासी सहरुननिशा ने अपनी 20 वर्षीय बेटी का निकाह इसी गांव के कदीर अहमद से बीते मार्च में किया था। विवाह के कुछ दिन बाद पति कमाने के लिए मुंबई चला गया। मुंबई में रहने के दौरान पति ने अपनी सास से पत्नी के गलत आचरण की बात बताई। बताया जाता है कि दामाद से शिकायत मिलने के बाद मां ने अपनी बेटी को समझाया तो दोनों में विवाद हो गया। मामला सुलझने के बजाय बढ़ने लगा। जब मां समझाती तो बेटी उलझ जाती।
विज्ञापन

दामाद की ओर से मिल रही शिकायतों से परेशान होकर मां ने ही बेटी की हत्या की साजिश रच डाली। मां ने सात जुलाई को अपने दामाद को मुंबई से बुलाया। अपने भाई मोहम्मद रहीस को भी बुलाया। इसके बाद हत्या की योजना बनाई। योजना के मुताबिक, मां ने अपनी बेटी को गांव के बाहर किसी काम से भेजा। वहां पहले से दामाद व भाई मौजूद थे। पति व मामा महिला को घाघरा नदी के पास सूनसान इलाके में ले गये। वहां पत्थर से कूंचकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उसी पत्थर से शव को बांधकर घाघरा नदी में फेंक दिया। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने मृतक के पति से कड़ाई से पूछताछ की तो राजफाश हो गया। जरवलरोड थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद महिला की मां ने कोर्ट के माध्यम से बेटी की गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया। उसके कुछ ही दिन बाद मां ने अपने दामाद के ऊपर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई। थानाध्यक्ष ने बताया कि पति को बुलाया गया और कड़ाई से पूछताछ की गई तो पूरा मामला खुल गया। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed