फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

मासूम संग मौसेरे भाई ने किया दुष्कर्म

Thu, 07 Jul 2022 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
bahraich
रुपईडीहा (बहराइच)। थाना क्षेत्र के सुजौली गांव में नाबालिग ने अपनी सात वर्षीय मौसेरी बहन के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया। बच्ची की हालत गंभीर होने पर उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। बच्ची की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नवाबगंज थाना क्षेत्र के राजापुर जलालपुर निवासी महिला ने तहरीर में लिखा है कि उसकी सगी बहन ग्राम सुजौली में रहती है। कुछ दिनों पूर्व वह बहन की बेटी के निकाह में शामिल होने सुजौली गई थी। अपनी सात वर्षीय बेटी को बहन के पास ही छोड़कर वापस आ गई थी। मंगलवार को बहन ने फोन कर बताया, बच्ची की तबीयत अचानक खराब हो गई है। सुजौली आकर उसे ले जाओ।
विज्ञापन

यह सुनते ही वह घबरा गई और और आनन-फानन में रवाना हो गई। वहां देखा तो मासूम के जननांग से खून निकल रहा था और वह बदहवास थी। पूछने पर बच्ची बड़ी मुश्किल से बता पाई कि उसके ही मौसेरे भाई ने दुष्कर्म किया है। रुपईडीहा थाने के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बच्ची को लखनऊ रेफर किया गया है। मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed