{"_id":"62b9ee2d588a6374b01c4290","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6371139164","type":"story","status":"publish","title_hn":"60 लाख की चरस बरामद, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
60 लाख की चरस बरामद, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। नेपाल से चरस लेकर भारत आ रहे तीन तस्करों को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबोच लिया। तलाशी के दौरान तस्करों के पास से भारी मात्रा में चरस के अलावा एक तमंचा, कारतूस व नगदी बरामद हुई। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया है। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 60 लाख रुपये बताई जा रही है।
एसपी के निर्देश पर खैरीघाट थानाध्यक्ष निखिल श्रीवास्तव ने मुखबिरों का जाल बिछाया। इसके बाद थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि कुछ लोग नेपाल से चरस लेकर आ रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष ने एसआई संजय कुमार यादव व रामगोविंद वर्मा के नेतृत्व में टीेम गठित कर मक्कापुरवा के पास भेजी। यहां तीन लोग आते दिखे। टीम ने रोका तो तीनों भागने लगे। इस पर घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि तलाशी के दौरान 1100 ग्राम चरस, एक तमंचा, एक कारतूस व नगदी बरामद हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ के दौरान तीनों की पहचान खैरीघाट थाना क्षेत्र के चिड़ीमारनपुरवा गांव निवासी मिश्री, गुड्डू व विक्रम के रूप में हुई। तीनों आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।