फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

फ्लाइट से कर्नाटक भेजे गये शव, घायलों का चल रहा इलाज

Mon, 30 May 2022 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। थाना मोतीपुर क्षेत्र में नैनिहा मंडी के पास हुए सड़क हादसे में रविवार को सात लोगों की मौत हो गई थी जबकि नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गये थे। जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान रविवार देर शाम घायलों में से एक और घायल की मौत हो गई। जिला प्रशासन ने सभी मृतकों के शव व चार घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रविवार देर शाम हवाई मार्ग से कर्नाटक रवाना कर दिया। गंभीर रूप से घायल चार लोगों का इलाज अभी जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है। स्वस्थ होने पर इन्हें भी शासकीय खर्च पर घर रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को मार्ग दुर्घटना के बाद योगी आदित्यनाथ ने घायलों को बेहतर इलाज की सुविधा देने के निर्देश दिए थे। सुबह ही डीएम डॉ. दिनेशचंद्र व एसपी केशव प्रसाद चौधरी ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद जिला चिकित्सालय पहुंचकर घायलों का हाल जाना। इस दौरान कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने भी डीएम से फोन पर बात कर जानकारी ली। सभी घायलों को महर्षि बालार्क जिला चिकित्सालय में भर्ती कराकर इलाज किया गया। इलाज के दौरान देर शाम घायल शिवानी पत्नी अनिल कुमार की भी मौत हो गई। सभी मृतकों का पोस्टमार्टम करने के लिए चिकित्सकों का पैनल गठित किया गया। घायलों को बेहतर इलाज प्रदान करने के लिए जिलाधिकारी, सीएमओ व सीएमएस समेत अन्य वरिष्ठ चिकित्सक मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय में इलाज के बाद मामूली रूप से घायल दीपिका पुत्री संतोष, भूमिका पुत्री संतोष, इशानवी पुत्री स्व. अनिल कुमार व संगमा पत्नी विजय कुमार को डिस्चार्ज कर दिया गया। रविवार देर शाम ही डीएम डॉ. दिनेश चंद्र के प्रयास से सभी मृतकों के शव व डिस्चार्ज किए गये घायलों और उनके सहयोगियों को विशेष वाहन से लखनऊ रवाना किया गया। लखनऊ से शासकीय खर्च पर हवाई मार्ग से कर्नाटक रवाना कर दिया गया। रविवार देर रात ही सभी मृतकों के शव कर्नाटक पहुंच गये।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में घायल बेवावती, सुजाता पत्नी संतोष, संगमा पत्नी शिवकुमार व शीतल पत्नी मनोज का उपचार जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है। इनके परिजनों के रहने व खाने-पीने की समुचित व्यवस्था का प्रबंध भी किया गया है। घायलों के स्वस्थ होने पर सभी को शासकीय खर्च पर उनके घर भेजने की व्यवस्था की जाएगी। उधर, मदद के लिए कर्नाटक सरकार ने उत्तर प्रदेश सरकार का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed