फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

सिंहपुर गांव के आनंद को यूपीएससी में 206वीं रैंक

Mon, 30 May 2022 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। करत-करत अभ्यास ते, जड़मति होत सुजान, रसरी आवत जात ते, सिल पर परत निशान। हुजूरपुर ब्लॉक के सिंहपुर गांव निवासी किसान के बेटे आनंद सिंह ने इन पंक्तियों को चरितार्थ कर दिया। लगातार कठिन परिश्रम के दम पर आखिरकार यूपीएसएसी में 206वीं रैंक हासिल की। आनंद की सफलता से उनके गांव सिंहपुर में खुशी का माहौल है। गांव में सभी एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

हुजूरपुर ब्लॉक के सिंहपुर निवासी आनंद सिंह पुत्र मधुरेश सिंह ने यूपीएससी की परीक्षा पास कर ली है। आनंद को 206वीं रैंक मिली है। बेटे की इस सफलता से गदगद पिता मधुरेश ने बताया कि आनंद का शुरू से ही आईएएस अधिकारी बनने का सपना था।
विज्ञापन

उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा हुजूरपुर ब्लॉक स्थित ज्ञान विद्या मंदिर से पूरी की। यहां से हाईस्कूल तक की पढ़ाई करने के बाद आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गये। इंटरमीडिएट की परीक्षा इन्होंने लखनऊ के नेशनल इंटर कॉलेज से पास की। इसके बाद आगे की पढ़ाई पूरी करने के लिए उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में दाखिला लिया और स्नातक की पढ़ाई पूरी की। 2017 में दिल्ली गये और यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी। पहली सफलता उन्हें 2019 में मिली और उन्होंने यूपीपीसीएस की परीक्षा पास कर ली। इसके बाद 2020 में वह आईआरएस अधिकारी बने, लेकिन उन्होंने तैयारी नहीं छोड़ी। आखिरकार इस बार यूपीएससी की परीक्षा में 206 वीं रैंक हासिलकर जिले का मान बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आनंद घर में सबसे छोटे हैं। उनसे बड़े अनुज सिंह हैं। भाई को अधिकारी बनाने के लिए अनुज ने खुद सरकारी नौकरी का ख्वाब छोड़ दिया। उन्होंने प्राइवेट नौकरी कर आनंद की पढ़ाई का पूरा खर्च वहन किया। अनुज सिंह ने बताया कि इस सफलता ने आनंद के साथ ही उनका सपना भी पूरा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed