{"_id":"627d4a9c116ffc3c476a87d3","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6303066151","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांके में निकाय चुनाव आज, सीमा पर बढ़ी चौकसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांके में निकाय चुनाव आज, सीमा पर बढ़ी चौकसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुपईडीहा (बहराइच)। पड़ोसी देश नेपाल के बांके में बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच निकाय चुनाव संपन्न होंगे। निकाय चुनाव सकुशल संपन्न करवाने के लिए नेपाल में बृहस्पतिवार की शाम तक तैयारियां जारी रहीं। 136 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे। इस बार के निकाय चुनाव में 772 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। चुनाव को लेकर पहले से ही सील भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। बृहस्पतिवार को केवल स्कूली बच्चों, इमरजेंसी वाहनों, एंबुलेंस आदि को ही बॉर्डर पार करने की अनुमति दी जाएगी।
बांके में निकाय चुनाव को लेकर बृहस्पतिवार को मतदान किया जाएगा। अपने चहेते प्रत्याशी को विजय दिलाने के लिए 329473 मतदाता सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 117 पदों पर इस बार 772 उम्मीदवारों ने ताल ठोंकी है और किस्मत आजमा रहे हैं। सकुशल चुनाव संपन्न करवाने के लिए बांके प्रशासन ने 136 मतदान केंद्र बनाए हैं। वहीं, 106 मतदान केंद्र ऐसे हैं जो संवेदनशील हैं। संवेदनशील मतदान केंद्रों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त सुरक्षा कर्मी लगाए गए हैं।
चुनावी प्रक्रिया संपन्न करवाने के लिए दो हजार कर्मचारी व सुरक्षा में चार हजार पुलिस कर्मी लगाए गये हैं। बांके के जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्य बहादुर खत्री ने बताया कि मतदान केंद्रों पर मतदान अधिकारी समेत पांच कर्मचारी, तीन स्वयंसेवी और छह पुलिस कर्मियों की तैनाती रहेगी। सभी कर्मी व जवान केंद्रों पर पहुंच गये हैं और जिम्मेदारी संभाल ली है। मौसम को देखते हुए टेंट का भी इंतजाम किया गया है ताकि मतदाताओं को बारिश और तेज हवा से बचाया जा सके और चुनावी प्रक्रिया निर्बाध रूप से जारी रहे। सुरक्षा व जांच के लिए नेपाल में आठ सीमा चौकियों का निर्माण करवाया गया है।
विज्ञापन
भारत और नेपाल के बीच रोटी बेटी का संबंध है। भारत के कई लोगों की नेपाल की बेटियों के साथ शादी हुई है। वहीं, कई ऐसे भारतीय भी है, जिनकी निकाय चुनाव के दौरान भी शादियां पड़ रही हैं। ऐसे में उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। नेपाल की ओर से सीमा पर रोटी-बेटी का संबंध निभाया जा रहा है। दूल्हों व दुल्हनों को सीमा पार करने की अनुमति दी जा रही है। साथ ही नेपाली मतदाताओं को जो भारतीय क्षेत्रों में काम कर रहे थे, उन्हें मतदान के लिए नेपाल जाने दिया जा रहा है। जो भारतीय किसी कारणवश नेपाल में फंस गये थे उन्हें भी आधार कार्ड देखकर भारत में प्रवेश दिया जा रहा है। एंबुलेंस, पेट्रोलियम उत्पादों व छात्रों को भी आने-जाने दिया जा रहा है।